Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधरोहिणी में पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म करता युवक

रोहिणी में पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म करता युवक

[bs-embed url=”https://youtu.be/aYh4LD_gcU8″]https://youtu.be/aYh4LD_gcU8[/bs-embed]

रोहिणी-योगेन्द्र कुमार
रोहिणी सेक्टर 11 के पास नाले किनारे बनी सुनसान सड़क पर लोगों से घिरा शख्स एक बच्चे से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। सड़क किनारे नाले के पास झाड़ियों में यूँ तो किसी की नजर नहीं जाती लेकिन एक टेम्पो चालक की नजर इस पर पड़ गई और उसने इसे पकड़ लिया। इसी बीच कई वाहन चालक भी वहां रुक गए और इस शख्स की जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार गोविंद नाम का युवक रोहिणी के राजपुर गांव का रहने वाला है। अपने पड़ोस के ही एक बच्चे को बहलाफुसलाकर ये यहां तक ले आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन एक टेम्पो चालक की जागरूकता ने इसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। बाहरी दिल्ली में ये ऐसा पहला मामला नहीं है। यहाँ नाबालिग बच्चे और बच्चियों के साथ रेप और दुष्कर्म के मामले आये दिन देखने और सुनने को मिलते हैं। आये दिन होने वाली ऐसी वारदातों ने आम जनता को भी जागरूक कर दिया है। इसी जागरूकता ने एक 10 साल के नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार होने से बचा लिया और हवस के भूखे गोविंद नाम के इस शख्स को पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments