Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeमनोरंजन'संदीप और पिंकी फरार' के लिए सामने आया अर्जुन कपूर का फर्स्ट...

‘संदीप और पिंकी फरार’ के लिए सामने आया अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक

[bs-embed url=”https://youtu.be/IaOnBZzC-C0″]https://youtu.be/IaOnBZzC-C0[/bs-embed]

अर्जुन ने अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वे पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं। अर्जुन ने फिल्म के लिए चेहरे पर मूंछे रखी हैं और बाल छोटे कराए हैं। इसमें वह 30 साल के पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे जो कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट का हिस्सा होगा। उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा होंगी। इससे पहले ये दोनों इश्कजादे में साथ दिखे थे। वह फिल्म में सतिंदर दहिया का रोल कर रहे हैं जिसे एक प्रमोशन की इच्छा होती है ताकि वह कानूनी एंजेसी में ज्यादा जिम्मेदार तरीके से अपना रोल निभा सके। इसके लिए वह स्पेशल ट्रेनिंग का हिस्सा बनता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने गहरी रिसर्च की। कुछ समय पहले अर्जुन और दिबाकर ने 10 दिन साथ में बिताए। इस दौरान अर्जुन ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जगहों पर जाकर मिलिट्री और पैरा मिलिट्री ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। उन्होंने मिलिट्री वालों के घर जाकर कई घंटों तक उनसे बातचीत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments