Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली-रोहिणी कोर्ट में चली गोली,कैदी की मौत

दिल्ली-रोहिणी कोर्ट में चली गोली,कैदी की मौत

रोहिणी-अंशुल त्यागी
रोहिणी कोर्ट में सुरक्षा की फिर पोल खुली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फिर चली गोली। पेशी से वापस आ रहे कैदी को एक युवक ने मारी गोली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज फिर एक शख्स की गोली मार कर ह्त्या कर दी गयी। मंगोलपुरी के रहने वाले विनोद कुमार को पेशी के बाद वापस लाया जा रहा था कि पीछे से आये नाबालिग से दिखने वाले एक युवक अब्दुल रशीद ने नजदीक से आकर उसे गोली मार दी। गोली विनोद के पीछे पीठ पर लगी। गोली इतनी नजदीक से मारी गयी थी की वो शरीर के आर पार निकल गयी। घायल हालत में विनोद को रोहिणी के अम्बमेडकर अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी। सब कुछ इतना अचानक हुआ की कोर्ट में सब दहशत में फैल गई। कोर्ट परिसर में गोली की आवाज ने सबका ध्यान खींचा। गोली मारने वाले युवक अब्दुल रशीद को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार कैदी पर हमला करने वाले दोनों ही युवक मंगोलपुरी के रहने वाले है। दोनों के बीच साउथ रोहिणी थाने में दर्ज़ एक मामले को लेकर आपसी रंजिश थी। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुयी बताई जा रही है की हमलवार राशिद ने विनोद को पहले धमकी भी दी और फिर उसे गोली मार दी। रोहिणी कोर्ट परिसर और उसके आसपास इस तरह की ये पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार पेशी के दौरान ह्त्या के मामले कई बार सामने आ चुकें है लगतार वारदातें होने बावजूद भी एक शख्स हथियार के साथ कोर्ट परिसर में घुस जाता है और ह्त्या कर देता है। इस घटना ने फिर साफ़ कर दिया है की रोहिणी कोर्ट में भी कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments