Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़जामा मस्जिद जमुना देवी का मंदिर:विनय कटियार

जामा मस्जिद जमुना देवी का मंदिर:विनय कटियार

लखनऊ:– ताजमहल काे तेजाेमहल बताने वाले बीजेपी के फायरब्रांड नेता विनय कटियार ने अब दिल्ली के जामा मस्जिद काे लेकर विवादित बयान दिया है।विनय कटियार ने जामा मस्जिद काे जमुना देवी का मंदिर बताया है। कटियार ने ये भी कहा कि साढ़े छह हजार स्थान ऐसे हैं जो हिन्दुओं के हैं और अगर राम मंदिर पर बात नहीं बनी तो सभी पर दावा किया जाएगा। इस दौरान विनय कटियार ने कांग्रेस नेताओं को बाबर, शाहजहां और औरंगजेब की औलाद तक बता डाला। कटियार का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर इस पूरे मामले में अड़ंगा डाल रही हैं. वह चाहती है कि यह विवाद बना रहे। इसलिए कपिल सिब्बल ने यह कहा है कि २०१९ के बाद इसकी सुनवाई हो। यह सब (कांग्रेस नेता) औरंगजेब, बाबर और शाहजहां की औलाद हैं। राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए विनय कटियार ने कहा, पुरातत्व विभाग भी मानता है कि अयोध्या में मंदिर था। मंदिर को तोड़ कर उस पर मस्जिद को बनाया गया। अयोध्या में केवल हिन्दुओं का दावा है किसी और का नहीं।”उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में पूजा हो रही है, होती रहेगी। वो जमीन राम की है, राम की रहेगी। अगर कांग्रेस ने अडंगे लगाए तो साढ़े छह हजार स्थानों पर दावा ठोका जाएगा। इन स्थानों को मुगल बादशाहों ने तोड़ा है, ये सभी हिन्दुओं के स्थान हैं।कटियार ने कहा कि हमने केवल तीन स्थान मांगे थे- राम जन्म स्थान, कृष्ण जन्म स्थान और विश्वनाथ मंदिर। अन्यथा जामा मस्जिद भी जमुना मंदिर था और ताजमहल भी तेजोमहालय था। हम विवाद बढ़ाना नहीं चाहते, मंदिर बन जाए तो विवाद खत्म।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments