Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यप्रधानमंत्री ने हमें शान से जीवन जीने लायक बनाया– मुस्लिम महिलाएं

प्रधानमंत्री ने हमें शान से जीवन जीने लायक बनाया– मुस्लिम महिलाएं

दिल्ली एनसीआर— दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार को मुस्लिम महिलाओं ने ओक प्रेस कांफ्रेंस कर गुजरात चुनाव में मोदी को अपने समर्थन का इजहार किया है.. गाजियाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने इकट्ठा होकर एक प्रेसवार्ता की और तीन तलाक के संबंध में सख्त कानून बनाये जाने की वकालत की। महिलायें अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र वाले पोस्टर लिये हुयी थी जिसमें ट्रिपल तलाक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के रूख पर रजामंदी और आभार व्यक्त किया गया था। तीन तलाक पर यहां मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दिया। मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे जिसपर मोदी सरकार के पक्ष में काफी कुछ लिखा हुआ था.वहीं इस प्रेस वार्ता में महिलाओं ने गुजरात की महिलाओं से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील भी की और कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें शान से जीवन जीने लायक बनाया है। हमारा ये पैगाम गुजरात तक जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments