Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़विधायक मुख्तार अंसारी की जेल में बिगड़ी तबीयत,सदमे से पत्नी काे भी...

विधायक मुख्तार अंसारी की जेल में बिगड़ी तबीयत,सदमे से पत्नी काे भी आया हार्ड अटैक

लखनऊ-बांदा जिला कारागार में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह उनसे मिलने आई पत्नी की भी तबीयत खराब हो गई है। दोनों को एक ही डॉक्टर के अंडर में रखा गया है। मुख्तार के साथ ही उनकी पत्नी को बीपी की समस्या है। डॉक्टर का कहना है कि मुख्तार अंसारी को पहले से ब्लड शुगर के साथ ही हार्ट में दिक्कत थी। अब इन दोनों को लखनऊ रेफर किया जा रहा है। एडीजी ला एंड आर्डर ने कहा कि हमको सूचना मिली है कि विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से चिकित्सा के लिए लखनऊ या किसी अन्य शहर में रेफर किया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

बांदा जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक बिगडऩे के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार की पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार अंसारी ने कल रात का खाना खाने के बाद ही तबीयत खराब होने की बात कही थी। जेल में ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इससे पहले लखनऊ जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल भेजा गया था। बांदा जिला जेल भेजे जाने के कारण भी मुख्तार चर्चा में रहे थे। बाहुबली मुख्तार अंसारी बसपा के विधायक हैं। मुख्तार अंसारी ने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। मुख्तार अंसारी मौजूदा समय में मऊ सदर सीट से विधायक भी हैं।

लखनऊ जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को जब बांदा जेल शिफ्ट किया गया था, तब उन्होंने साजिश की ओर इशारा किया था। मुख्तार अंसारी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उन्हें जान से मारने की साजिश कर रहे हैं। मुख्तार अंसारी ने ललितपुर जाने को अपनी जान के लिए खतरा बताया। था। सीधे तौर पर कहा कि उनको मारने की साजिश की जा रही है। वह अंसारी चाहते थे कि उन्हें आगरा जेल भेज दिया जाए लेकिन आखिर में उन्हें बांदा भेजा गया था। तमाम उठापटक के बाद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद बांदा के डीएम ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। पत्र लिखकर कहा था कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं है फिर भी अंसारी को बांदा शिफ्ट किया था।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते बांदा से मुख्तार अंसारी को उन्नाव जिला जेल में रखा गया था। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्नाव के जिला जज के साथ डीएम और एसपी ने भी जिला जेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान बंदी को वहां से हटाया गया था। मुख्तार अंसारी को 22 दिसंबर उन्नाव जिला जेल में रखा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments