Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीति526 करोड़ का घोटाला उजाकर किया तो कर दी दिल्ली के मुख्य...

526 करोड़ का घोटाला उजाकर किया तो कर दी दिल्ली के मुख्य सचिव की पिटाई – कांग्रेस

मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली के मुख्य  सचिव के साथ कथित तौर पर पिटाई के मामले को अब कांग्रेस जनता के बीच भी ले जा रही है। आज वज़ीर पुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने इलाके में पानी की गंभीर समस्या पर वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मुख्य मंत्री आवास पर दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के साथ हुई कथित मारपीट पानी की समस्या के लिए नहीं बल्कि हर साल विज्ञापन पर 526  करोड़ रुपये खर्च को फिजूल खर्ची बताने पर हुई है। आम आदमी पार्टी पार्टी दिल्ली की समस्याओं पर गंभीर नहीं है , बल्कि झगड़ा और झूठा प्रचार करने में जयदा भरोसा रखती है। कांग्रेस ने सवाल उठाया की उसके काल में ऐसे झगड़े क्यों नहीं हुए ?

इस इलाके में पिछले कई महीनो से पानी की गंभीर समस्या चल रही है। पुरे क्षेत्र में पानी की समस्या बेहद गंभीर बनी हुई है। अब जबकि इस क्षेत्र में भी उपचुनाव की संभावना बढ़ी तो यानी बीजेपी और कांग्रेस के प्रदर्शन भी बढ़ गए। कांग्रेस कार्यकर्त्ता हर उन इलाकों में प्रदर्शन कर रहे है जहाँ “आप ‘  का वोट बैंक जयदा है। आप विधायक और निगम पार्षद पर क्षेत्र की समस्याओं पर अनदेखी के आरोप लगा रहे है।

दिल्ली में गंभीर पानी के संकट को झेल रही दिल्ली की आम आदमी पार्टी के सरकार के लिए विपक्ष के ये तेवर “आप ‘ सरकार को परेशानी में डालने वाले है। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की शिकायत के बाद पुलिस की दबिश आप विधायकों पर बढ़ गई है तो वहीँ विपक्ष अब दिल्ली की जनता के बीच ले जाकर इसे झगड़ालू सरकार साबित करने में लगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments