Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यराष्ट्रमंडल खेल से सरदार सिंह और रमनदीप बाहर नई टीम घोषित

राष्ट्रमंडल खेल से सरदार सिंह और रमनदीप बाहर नई टीम घोषित

खेल- राष्ट्रमंडल खेल के लिए खेले जाने वाली हॉकी टूर्नामेंट की टीम इंडिया की घोषणा कर दी गयी है। लेकिन चौकाने वाली बात यह है की इस टीम में अनुभवी सरदार सिंह को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। और उनके साथ पिछले सुल्ता्न अजलान शाह कप टूर्नामेंट मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अनुभवी खिलाडी रमनदीप सिंह को भी टीम में स्थान नहीं मिला है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। राष्‍ट्रमंडल खेलों का आयोजन गोल्‍ड कोस्‍ट में होना है। इसके लिए टीम कुछ इस प्रकार है पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा.रूपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, कोथाजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास. मनप्रीत सिंह ( कप्तान ), चिंगलेनसना सिंह, सुमित, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह। भारतीय टीम की कप्तानी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे और इसके साथ ही भारतीय टीम को पूल ‘बी’ में पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। भारत को पहला मैच सात अप्रैल को पाकिस्तान के साथ खेलना है। मुख्य कोच शोर्ड मारिन के मुताबिक ‘खिलाड़ियों के एशिया कप 2017 से लेकर अब तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर टीम का चुनाव हुआ है। कोच ने बताया की टीम की मेहनत रंग ला रही है और गेम में काफी सुधार आ रहा है। भारत अभी तक 2 राष्ट्रमंडल में उपविजेता रहा है। और इस बार भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments