Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यभारत खरीदेगा रूस से एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल

भारत खरीदेगा रूस से एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल

देश – भारत और रूस के बीच एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल प्रणाली खरीदने का समझौता हो सकता है। यह समझौता करीब 40,000 करोङ का आँका जा रहा है।

क्या है एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल प्रणाली ?

यह रूस की अल्माज़ सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो द्वारा निर्मित एक प्रकार का अत्याधुनिक एंटी एयरक्राफट हथियार है जिसकी सबसे अधिक मारक क्षमता 400 किलोमीटर है। यह जमीन से करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर आ रही मिसाईल को हवा में ही ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। अतः एय़र बेस को सुरक्षा प्रदान करती है।

कब तक आ सकती है एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल प्रणाली ?

सूत्रो के अनुसार यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल प्रणाली का समझौता, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी व रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अक्टूबर में होने वाली वार्षिक शिखर बैठक से पहले हो सकता है।

क्या है फायदा?

इस समझौते से भारत और चीन के बीच बनी 4,000 किलोमीटर लंबी सीमा को और बहुत अधिक सुरक्षा प्राप्त होगी। चीन का रव्वईया हमेशा से ही धोखा देने वाला रहा है इसलिए एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल प्रणाली से भारत अपनी हवाई रक्षा प्रणाली को अत्याधिक सशक्त करना चाहता है। जिससे भविष्य़ में किसी भी प्रकार के हमले से बचाव एवं जवाबी कार्यवाही की जा सके।

आ सकती है यह अङचने?

रूस और अमरीका के बीच चल रहे मतभेदों की वजह से इस समझौते पर बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

अमरीका का सीएएटीएसए कानून जिसमें उसने अपने सभी दुश्मन देशों पर प्रतिबंध लगाया है इस साल जनवरी से शुरू हो चुका है। इस कानून के दायरे में भारत का एस 400 हवाई रक्षा मिसाईल प्रणाली समझौता भी आ सकता है। जिससे भारत को भी अमरीकी प्रतिबंधो का सामना करना पङ सकता है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments