Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeखेलमुंबई इंडियंस vs आरसीबी, दो दिग्गजों की टक्कर

मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, दो दिग्गजों की टक्कर

मुंबई इंडियंस से मिली करारी हार का हिसाब बराबर करने मैदान पर उतरेगी आर.सी.बी

IPL सीजन 2018 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले इस सीजन में आर.सी.बी की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब आर.सी.बी के नजरें अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में हिसाब बराबर करने पर होंगी।

सात मैचों में से केवल दो मुकाबले ही जीत पाई है दोनों टीमें

दोनों टीमों की इस IPL सीजन परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों ने अपने फैंस को नाराज किया है, अभी तक दोनों टीमें 7-7 मुकाबले खेल चुकी हैं और केवल दो मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और आर.सी.बी के आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों के बीच खेले गए 22 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 14 में जीत दर्ज की है वही आर.सी.बी 8 मुकाबले ही जीत पाई है।

रोहित शर्मा साबित हुए हैं बेहतर कप्तान

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की बात करें तो कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा वही आर.सी.बी के पास विराट कोहली है। कप्तानी में भी तुलना करें तो यहां भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा ही भारी नजर आता है। रोहित शर्मा जहां मुंबई इंडियंस को दो बार खिताब दिला चुके हैं वही विराट कोहली आर.सी.बी के कप्तान के रूप में कोई करिश्मा दिखाने में सफल नहीं हुए हैं, हालांकि व्यक्तिगत रूप से लगातार अच्छी बैटिंग विराट ने की है।

इन खिलाड़ियों के कंधों पर होगा सारा दारोमदार

आने वाले मुकाबले के लिए की प्लेयर्स की बात करें तो मुंबई की नजरें रोहित शर्मा, किरण पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अकिला धनंजय के प्रदर्शन पर होगी, वही आर.सी.बी के लिए विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, टीम साऊदी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments