Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeखेलदिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने किया योग

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने किया योग

त्यागराज स्टेडियम – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में दिल्ली पुलिस के द्वारा भी एक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधिकारीयों के साथ साथ सैंकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी और आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाये रखने में दिल्ली पुलिस चौबीस घंटे तत्पर रहती है। इनमें से ज्यादातर लोगों को खुद के लिये भी समय निकालना मुश्किल होता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली पुलिस ने भी अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर योगाभ्यास किया और औरों को भी कराया।नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सत्यवती कॉलेज में योग कर रहे ये सैंकड़ों लोगों में ज्यादातर दिल्ली पुलिस के जवान या अधिकारी हैं। इनका भी यही सन्देश है की योग आपके शरीर को निरोग बनाने का सबसे सरल साधन है। दिल्ली के लगभग सभी डिस्ट्रिक्ट में दिल्ली पुलिस द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली पुलिस के द्वारा सबसे बड़ा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी शिरकत कर रहे थे। पुलिस आयुक्त भी इस मौके पर योगाभ्यास करते देखे जा सकते हैं।दिल्ली पुलिस को जिस तरह की व्यस्त और सख्त ड्यूटी निभानी पड़ती है उसके लिहाज से योग इनके लिये भी ऊर्जा भरने का काम करेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=tssN2U8rp_I

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments