प्रोपर्टी विवाद ने एक बार फिर खूनी रिश्तों को किया तार-तार देवर ने किया भाभी पर तेजाब से वार

मंगोलपुरी – शबनम नाम की महिला अपने परिवार के साथ मंगोल पूरी इलाके में रहती है। पीड़ित महिला के अनुसार बीती रात करीब 8:30 बजे के आसपास वो अपने घर से अपने पति की दुकान पर जा रही थी कि तभी रास्ते मे उसे उसके देवर समशुदीन उसकी पत्नी नज़मींन व दोनों साले जावेद और सोना ने शबनमको रोका ओर झगड़ा करने लगे इतना ही नहीं इन चारों आरोपियों ने मिलकर उसे पहले जबरन तेज़ाब पिलाने की कोशिश की और फिर उसके चहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया जिससे वो पूरी तरह से झुलस गई। और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी जिसके बाद किसी ने पुलिस औऱ पीड़ित महिला के पति को सूचना दी जिसके बाद उसे घायल हालात में मंगोल के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई से उसके पूरे परिवार का एक दुकान को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसे उनके पिता ने उनके नाम कर दिया है। जिसको लेकर अक्सर छोटा भाई और उसकी पत्नी व उनके रिश्तेदार अक्सर झगडा करते रहते हैं और इसी विवाद के चलते पीड़ित महिला के पति पर आरोपी पक्ष ने छेड़छाड़ व अन्य कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करा रखा हैं। और पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। प्रापर्टी विवाद के चलते ही पीड़ित महिला व उसका परिवार आरोपियों से अलग रहता है। लेकिन आरोपी पक्ष आये दिन किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े करते रहते हैं। इस विषय में दोनों पक्षो की तरफ से कई बार पुलिस को शिकायत भई दी जा चुकी है। इसी प्रोपर्टी विवाद के चलते आरोपियों ने पीड़ित महिला को रास्ते मे अकेले घेर कर उस पर तेजाब डाल दिया।आरोपी महिला के साथ दिल दहला देने वाली इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में RML अस्पताल के लिएरेफर कर दिया गया है। जहां वो ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है। इस वारदात की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी और लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इस घटना ने खून के सगे रिश्तों को भी तार तार कर दिया है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru