Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार की आदर्श रामलीला कमेटी का भूमि पूजन रहा खास

अशोक विहार की आदर्श रामलीला कमेटी का भूमि पूजन रहा खास

दिल्ली में रामलीलाओं  की तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है।जगह जगह भूमि पूजन समारोह भी हो रहे है।दिल्ली के बड़ी  रामलीलाओं में शुमार आदर्श रामलीला कमिटी अशोक विहार फेज -2   ने भी रविवार को भूमि पूजन समारोह पूर्वक आयोजित किया।भक्ति गीत संगीत साथ हुए इस आयोजन में आदर्श रामलीला कमिटी से जुड़े तमाम रामभक्त कार्यकर्ता और अशोक विहार की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।आदर्श रामलीला कमिटी के पदाधिकारियों ने इस मौके पर कलाकारों को भी अनुबंधित किया।अशोक  विहार  के प्रमुख लोगों ने कलाकारों को गंडा बांधकर अनुबंधित किया आदर्श रामलीला कमिटी दिल्ली में अपनी भव्य रामलीला के लिए तो जानी ही जाती है साथ ही वह सामाजिक सरोकारों और रष्ट्रीय दायित्व को भी निभाती है

भूमि पूजन के इस मौके पर अशोक विहार से सभी जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। 44 साल पुराणी इस  रामलीला कमिटी की खूबसूरती यही है की यह सभी को साथ लेकर  लेकर चलती है।कमिटी के सभी प्रमुख पदाधिकारी पर्दे के पीछे रहकर  जिस भक्ति भावना और सामाजिक चेतना के लिए काम करते है उसी भावना ने आदर्श रामलीला कमिटी  को एक आदर्श रामलीला कमिटी बना दिया है।उम्मीद  है इस वर्ष रामलीला तो देखने को मिलेगी ही साथ ही  समाज और राष्ट्र चेतना के सन्देश भी यहाँ पहुँचने वाले सभी राम भक्तों को देखने और सुनने को मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments