Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यपति से परेशान महिला ने 200 फीट ऊंचे खम्बे पर चढ़कर किया...

पति से परेशान महिला ने 200 फीट ऊंचे खम्बे पर चढ़कर किया प्रदर्शन

सनक और डिप्रेशन इंसान से क्या कुछ नही करा सकती।जिसका एक अनोखा उदाहरण दिल्ली के नागलोई इलाके में देखने को मिला, जहाँ अपने पति से परेशान होकर महिला करीब 200 फुट ऊँचे टॉवर पर चढ़ गई टावर पर चढ़ी महिला को देखने के लिए आने जाने वाले लोग का ताँता लगा रहा जिससे रोहतक रॉड पर लम्बा जाम देखने को मिला .. नजारा किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था। महिला की माँ ने बताय की ससुराल वाले उससे मारपीट करते थे, और महिला को पागल बताकर उसे घर से निकाल दिया गया है…. जिसके बाद से महिला डिप्रेशन में रहने लगी.. और उसने परेशान होकर ये कदम उठा लिया।

सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मी काफी देर तक महिला को समझाते रहे लेकिन महिला उतरने को तैयार नहीं थी ….जिसके बाद महिला को उतारने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्त करनी पड़ी।बहुत समझाने और विनती करने पर महिला उतरने को तैयार हुई…जिसके दमकल कर्मी ने अपने कंधे पर बैठा कर महिला कोइस टावर से सकुशल नीचे उतारा.. जिसके बाद वो बेसुध सी हो गयी। महिला की जान बचने के बाद दमकल कर्मी खुद को काफी गौरवान्वित मेहसुस कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments