Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअपराधगाजियाबाद पुलिस के हाथ आए 5 शातिर चोर

गाजियाबाद पुलिस के हाथ आए 5 शातिर चोर

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बीती 7 फरवरी को एक बड़ी लूट के मामले में अब गाजियाबाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 7 फरवरी हुई लूट में तीन मंजिला घर को अपना निशाना बनाया था। इस वारदात में घर में रखे रुपये और गहनों के अलावा i20 कार को भी लूट कर अपने साथ ले गये थे। इतना ही नहीं वारदात के दौरान घर में मौजूद महिला पर ब्लेड से हमला भी किया गया था। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल था। लेकिन अब मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके सरगना का नाम यश है। जो यशराज की फिल्म देखने का शौकीन है। और कई बड़े फिल्मी हीरो की तरह गर्लफ्रेंड भी रखता है। और उन्हीं की महंगी जरूरतों पूरा करने के लिए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments