Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यशालीमार बाग में आस फाउंडेशन ने किया आयोजित किया आयुष्मान भारत ...

शालीमार बाग में आस फाउंडेशन ने किया आयोजित किया आयुष्मान भारत हेल्थ मेला

अगर किसी के मन में जरूरत मंद लोगों की सेवा का विचार आए तो इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है। कुछ ऐसा ही विचार आस फाउडेशन की संस्थापक रेखा गुप्ता के मन में भी आया।रेखा गुप्ता यूं तो हर साल कई कार्यक्रम करती ही रहती हैं लेकिन समाज के लोगों की सेहत का विचार करते हुए जो आयोजन इस बार रेखा गुप्ता ने आयोजित किया वो एक भव्य मेले से कम नहीं रहा । आस फाउंडेशन ने इस बार आयुष्मान भारत विशाल हैल्थ मेले का आयोजन किया था। जिसमें हज़ारों लोगों ने पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।17 फरवरी को लगे इस हैल्थ मेले में लगभग हर बिमारी के लिये डॉटर्स मौजूद थे। आयुर्वेदिक,नैच्युरोपैथी, होम्योपैथी और फिजियोथैरेपी हर तरह की स्वास्थ्य सेवा इस हैल्थ मेले में उपलब्ध थी।सिनियर डॉक्टरों द्वारा लोगों की जांच की जा रही थी। और दवाईयां तक भी लोगों को मुफ्त में मिल रही थी। विशाल कार्यक्रम हो तो बड़े बड़े नेता का पहुंचना भी लाज़मी है। मौके पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और सांसद डॉ. हर्षवर्धन पहुंचे। मंच पर रेखा गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की तारिफ करते दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments