Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार में 108 कुण्डीय विराट श्री लक्ष्मी सिद्धि महायज्ञ का हुआ...

अशोक विहार में 108 कुण्डीय विराट श्री लक्ष्मी सिद्धि महायज्ञ का हुआ भूमिपूजन

श्रीतत्व चिंतामणि शक्ति समिति परमार्थ पथ के द्वारा 9 फरवरी से 18 फरवरी 2019 तक दिल्ली के अशोक विहार फेज-1 स्थित रामलीलाग्राउंड में 108 कुण्डिीय विराट श्री लक्ष्मी सिद्ध महायज्ञ और अष्टोत्तरसत श्रीमद भागवत महापुराण पाठ, कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संस्था से जुड़े गणमान्य लोगों के अलावा अशोक विहार और आस पास के धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे। 9 से 18 फरवरी तक चलने वाले इस विशाल कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के आने उम्मीद है। भूमिपूजन के बाद ही कार्यक्रम को तैयारियाँ भी अपने अंतिम चरण में हैं और लोग इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित भी है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य धर्मलाभ तो है ही साथ ही 108 कुण्डीय विराट यज्ञ में शामिल होने से विचारों और आत्मा की शुद्धि भी होती है। निश्चित तौर से इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल प्रभु भक्ति में बिताने का मौका देते हैं। जो निश्चित ही आज की आवश्यकता है। 2012 में भी इसी स्थान ये कार्यक्रम पहले भी आयोजित किया गया था जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर धर्मलाभ लिया था।

भारतीय संस्कृति में किसी भी अनुष्ठान से पहले अनुष्ठान जिस स्थान पर किया जाना होता है उसका भूमि पूजन करने का अलग ही महत्व है। इस भूमि पूजन के साथ ही सभी आयोजन कर्ताओं ने इस विराट कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आप भी इस कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में अपने परिवार के साथ पहुंच कर धर्म लाभ उठाएं ऐसे कार्यक्रम पुण्य कर्मों के उदय से भी संभव हो पाते हैं। अगर आप भी यहांआना चाहते हैं तो आपका कार्यक्रम में स्वागत है। –

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है-

9 फरवरी को कलश शोभा यात्रा, ज्योति प्रज्वलन, भाव नृत्य

10 फरवरी श्री मांगेरामगर्ग द्वारा उद्घाटन और श्री राम और श्री कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य नाटिका

11 फरवरी – श्रीमद भागवत माहत्मय, सूक्ष्म महाभारत प्रसंग, शुकदेव जी का आगमन

12 फरवरी – धर्म और पृथ्वी संवाद, राजा परीक्षित श्राप व अनशन व्रत

13 फरवरी – ध्रुव व भरत चरित्र वामन अवतार

14 फरवरी – श्री राम जन्मोत्सव

15 फरवरी – श्री कृष्ण जन्मोत्सव

16 फरवरी- कंस वध

17 फरवरी – रुक्मिणी विवाह

18 फरवरी सुदामा चरित्र, कथा विश्राम के बाद भंडारा और कलश वितरण

कार्यक्रम स्थल-  मेजर ध्यानचंदस्पोर्ट्सकॉमप्लेक्स के पास –रामलीलाग्राउंड, अशोक विहार फेज-1 दिल्ली – 52

अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- 9811566126 या 9643437272 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments