Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार में दिखे लोगों का क्रोेध, भारत के लोग चाहते हैं...

अशोक विहार में दिखे लोगों का क्रोेध, भारत के लोग चाहते हैं बदला

दिल्ली एक लोगों में पुलवामा हमले को लेकर लोगों प्रदर्शन जारी है। आज अशोक विहार फेज -3 के  शक्ति नगर एक्सटेंशन में लोगों ने पकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारे बाजी की। इन लोगों की मांग है की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कोइ सख्त फैसला लें और पकिस्तान को सबक सिखाएं। इस प्रदर्शन में आये बीजेपी नेता डॉ मेहन्द्र नागपाल ने भरोसा दिलाया की नरेंद्र मोदी सरकार पकिस्तान को मुहतोड़ जबाब देगी।

कश्मीर के पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में पकिस्तान के खिलाफ भड़का गुस्सा बरकरार है। दिल्ली के अशोक विहार फेज -3 की ये तसवीरें भी यही कहती है। यहाँ बड़ी संख्या में रविवार की सुबह लोगों ने शक्ति नगर एक्सटेशन चौक पर पकिस्तान का पुतला फूंका । इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। इन लोगों ने पकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

शक्ति नगर एक्सटेंशन के इन लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च भी किया। पकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इन लोगों में दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ महेंद्र नागपाल भी शामिल थे ।डॉ नागपाल भी मानते है की लोगों की भावनाएं अब आर पार करने के मूड में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments