Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधबेरहम बनी दिल्ली पुलिस ने किया 4 साल के बच्चे को टॉर्चर

बेरहम बनी दिल्ली पुलिस ने किया 4 साल के बच्चे को टॉर्चर

महज चार साल का यह मासूम बच्चा रो-रोकर माँ को बुला रहा है। पीछे कोई कोइ उसे ऐसा करने के लिए धमका भी रहा है। इस आवाज सुनकर किसी पत्थर दिल इंसान का दिल भी पसीज जाये। लेकिन इन्हे दया नहीं आ रही है। यह मासूम चार दिन से अपने माता पिता से नहीं मिल पा रहा। वजह पुलिस ने इस बच्चे को इसके माता पिता एक घर से उठवा लिया और इसे लावारिश बताकर इसे चाइल्ड होम भिजवा दिया।

इसके बाद से पुलिस लगातार इसके माता पिता को धमका रही है। मारपीट कर रही है और दबाव बना रही है कि हन्नी का पता बता दे। इस मासूम बच्चे की माँ आरती और पिता सुनील डरे हुए है। सहमे  हुए है और अपने बच्चे को लेकर तड़प रहे है। लेकिन पुलिस है की यह तक बताने को तैयार नहीं की आखिर बच्चा है कहाँ।

दरअसल इस बच्चे के मामा हन्नी डेढ़ महीने पहले किसी महिला के साथ फरार है। पुलिस उसकी का पता लगाने के लिए इस परिवार पर दबाव डाल रही है। 17 मार्च की शाम को बच्चे की माँ आरती अपने बच्चे को मकान मालिक के पास छोड़कर पति से पैसे लेने बहार गयी थी। इसी बीच पुलिस पहुंच गए जिसका पता महिला को लगा तो वह डर गयी और एक घंटे तक नहीं आयी। महिला जब काफी देर तक नहीं आयी तो पुलिस उसके बच्चे को थाने ले गयी और वहीँ इस बच्चे के साथ ऐसा सलूक किया।

उसके बाद पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड होम भिजवा दिया। परेशान माता पिता थाने के चक्कर काटते रहे , पुलिस इन्हे धमकाती रही। बच्चे के पिता के साथ मारपीट करती रही लेकिन यह नहीं बताया की बच्चा आखिर है कहाँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments