Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यरोहिणी में डायमेंड क्यून्स क्लब ने मनाया श्री श्याम होली महोत्सव

रोहिणी में डायमेंड क्यून्स क्लब ने मनाया श्री श्याम होली महोत्सव

रोहिणी सेक्टर 10 स्थित रॉयल पेपर बेंकक्वेट में चल रहा होली का ये कार्यक्रम डायमेंड क्यूनस कल्ब की तरफ से आयोजित किया गया। विधि विधान से हुई पुजा के साथ शुरु हुए होली के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डायमेंड क्यूनस कल्ब की महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने जब होली का कार्यक्रम आयोजित किया तो नज़रा भक्तिमय हो गया ।

सभी लोग गायकों के संग झुमते नज़र आए। इस कार्यक्रम की खासियत ये थी की महिला मंडल की तरफ से आयोजित इस होली मंगल मिलन कार्यक्रम में सभी महिलाओं के साथ उनके पतियों को भी आमंत्रित किया गया। वजह सिर्फ एक त्यौहार का आनंद जीवन साथी के साथ लिया जा सके। और हो भी क्य़ों आखिर महिला मंडल के इस कार्यक्रंम में कान्हा की चौकी रखी गयी थी। जिसका सभी ने एक साथ आनंद लिया।

कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी निकाली गयी। सभी ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकी के दर्शन किये और कई मनमोहक भजनों पर राधा कृष्ण के साथ महिलाएँ थिरकती नज़र आईं। डायमेंड क्यून्स कल्बस की तरफ आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं फूलों की होली के साथ ही रंगों की भी होली खेलती दिखीं। डायमेंड क्यूनस कल्ब की आयोजक महिलाओं ने बताया कैसे इस कल्ब का गठन हुआ और इस कल्ब का मक्सद क्या है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments