Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeराजनीतिअशोक विहार पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन ने पीएम मोदी को बताया भगवान...

अशोक विहार पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन ने पीएम मोदी को बताया भगवान…

चॉँदनी चौक लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लगता है की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक देवीय अवतार है जिसकी भविष्यवाणी हुयी थी। उनका प्रधान मंत्री बनना देवीय कृपा है और उनके नाम पर वोट देना राष्ट्रिय धर्म। जी हां दिल्ली के अशोक विहार में हुयीडॉक्टर्स की मीटिंग में डॉ हर्ष वर्धन अपने काम से ज्यादा मोदी को फिर से प्रधान मंत्री बनाने के नाम पर वोटों की अपील कर रहे है। इस  मीटिंग में करीब 400 डॉक्टर्स मौजूद थे डॉक्टर्स डॉ हर्ष वर्धन के  चुनाव की रणनीति बनाने बनाने पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से सांसद डॉ हर्ष वर्धन को  बीजेपी ने फिर से प्रत्याशी बनाये जाने की बेशक अभी अधिकारी घोषणा न की हो , लेकिन उनकी कम्युनिटी यानी डॉक्टर्स उन्हें फिर से भारी बहुमत से विजयी बनाने के अभियान में लग गए है। अशोक विहार में इसी विषय पर एक चर्चा हुयी जिसमें डॉ हर्ष वर्धन भी मौजूद रहे। इन डॉक्टर्स ने खुद को स्वास्थ्य का चौकीदार बताते हुए डॉ हर्षवर्धन को अपने डॉक्टर्स समाज की प्रेरणा बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की। इन डॉक्टर्स ने बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और भरोसा दिलाया की डॉ हर्ष वर्धन को इस बार और भी ज्यादा मतों से विजयी बनाने की कोश्शि करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments