Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यसुप्रभात सोशल क्लब ने आयोजित की सूफियाना संगीत की शानदार शाम, रंग-ए-सूफियाना

सुप्रभात सोशल क्लब ने आयोजित की सूफियाना संगीत की शानदार शाम, रंग-ए-सूफियाना

मोहन विलास में सजी ये शाम कई रंग दिखाती है। जिसमें प्यार भी है। अपनापन भी, और समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान भी। जी हां, वट वृष रुपी सुप्रभात क्लब लगातार सभी के दिलों में अपनी अमीट छाप बना रहा है यही कारण है की रंग ए सुफियाना नाम से सजी इस शाम में ना केवल सुप्रभात क्लब के सदस्य पहुंचे बल्कि प्रमुख गणमान्य लोग भी परिवार सहित शामिल हुए। यहाँ गीत और संगीत की मस्ती भी थी।  

और लज़ीज़ ज़ायके दार खाने का मज़ा भी।  इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनी अशोक विहार की मेहता फैमिली, समय-समय पर धार्मिक और समाजिक कार्यों में अपना सहयोग करने वाले कथ्थे के बड़े कारोबारी और अशोक विहार का जाना माना नाम महेश महता और उनके परिवार को सुप्रभात कल्ब ने अशोक विहार रत्न से सम्मानित किया। जिसे पा कर मेहता फैमिली के प्रमुख महेश महता भी खुश नज़र आए और सुप्रभात कल्ब की तारिफ करते दिखे।

सोशल कॉज के लिए शुरू हुआ सुप्रभात क्लब का यह परिवार लगातार बढ़ता आगे बढ़ रहा है। और हर साल कल्ब में शामिल होने वाले नये सदस्यों को कल्ब के प्रति जिम्मेदार और वफादार बने रहने के लिये। प्रतिज्ञा दिलाई जाती है की वो ना तो कल्ब में राजनिति करेंगे और ना किसी को करने देंगें।  हमने बात की कल्ब के प्रधान विपिन  आहूजा से और जाना की वो सुप्रभात कल्ब और कार्यक्रम के बारे में क्या कहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments