Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यजन्मदिन पर किस-किस ने दिया गुप्ता को विधायक बनने...

जन्मदिन पर किस-किस ने दिया गुप्ता को विधायक बनने का आशीर्वाद

दिल्ली प्रदेश भाजपा की पूर्व महामंत्री, जिला केशवपुरम की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व निगम पार्षद  रेखा गुप्ता के जन्मदिवस की … रेखा गुप्ता हर साल अपने जन्मदिवस को कुछ अलग ही अन्दाज़ में मनाती हैं, पार्टी करने के बजाय कभी वे हैल्थ कैंप लगाती हैं तो कभी और किसी तरह की समाजसेवा।  इस बार उन्होंने शालीमार बाग स्थित अपने कार्यालय पर हवन कराया है। जहाँ रेखा को बधाई देने वालों का ताँता लग गया। ख़ास बात यह रही कि रेखा को बधाई देने आया हर शख्स  चाहता है कि आने वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा शालीमार बाग से भाजपा का प्रतिनिधित्व करें। 

 किसी पद पर नहीं रहते हुए किसी नेता के जन्मदिन पर इतनी भीड़ का उमड़ना कोई सामान्य बात नहीं है।  रेखा भी इसे भली भांति पहचानती हैं, जिसके दम पर वह भी खुद को आने वाली बड़ी लड़ाई के लिए तैयार बता रही हैं, हलांकि टिकट मिलने या नहीं मिलने की बात उन्होंने ऊपर वाले पर ही छोड़ दिया है। 

आगामी विधान सभा चुनाव में रेखा गुप्ता को टिकट मिलती है इसका फैसला तो भविष्य करेगा, लेकिन लोगों के इस हुजूम ने   तो तत्काल ही कर दिया कि रेखा उनकी नेता है 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments