Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यविकासशील अपार्टमेंट के लोगों ने पार्क का किया कायाकल्प

विकासशील अपार्टमेंट के लोगों ने पार्क का किया कायाकल्प

रोहिणी के विकासशील अपार्टमेंट के साथ लगते इस पार्क में हो रहे इस  वृक्षा रोपण अभियान की ये तसवीरें बेहद सुखद अहसास दिला रहीं हैं। कितनी बड़ी संख्या में यहाँ के बच्चे , बुजुर्ग महिलाएं इसमें आगे बढ़चढ़कर भाग ले रहे है।

इस मौके पर स्थानीय विधायक विजेंद्र गुप्ता और निगम पार्षद चित्रा अग्रवाल भी लोगों के आपसी तालमेल और पर्यावरण के प्रेम को देखकर बेहद खुश नजर आये। इस पार्क को जनभागीदारी योजना के तहत विकासशील अपार्टमेंट को हैंडओवर किया गया है। इस पर और इलाके की समस्यों और सहयोग देने के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक और निगम पार्षद का आभार व्यक्त किया। विजेंद्र गुप्ता ने खुद ही ऐलान किया की इस पार्क में जिम , लाइट और शानदार दिवार बनवाई जाएगी। बहार के लोग न आ सके इसके लिए बहार का गेट बंद किया जाएगा।

विधायक विजेंद्र गुप्ता ने स्थानीय पार्षद चित्रा अग्रवाल स्थानीय लोगों के प्रयासों की जमकर तारीफ़ की। स्थानीय लोगों का कहना है की इस पार्क को विकसित करने में बच्चों का प्रयाश ज्यादा है।

स्थानीय निगम पार्षद भी अपने निवासियों से मिल रहे सहयोग से बेहद खुश है। चित्रा अग्रवाल का  कहना  है की रोहिणी के लोग समझदार है यदि वे कुछ करना चाहे तो कोइ भी समस्या सामने नहीं आ सकती।


विकासशील अपार्टमेंट अपनी एकता , समझदारी और आपसी सांझेदारी के लिए जाना जाता है। अब इनका संकल्प है की इस पार्क को वे रोहिणी का सबसे शानदार पार्क बनकर रहेंगे। इन प्रयासों को दिल्ली दर्पण टीवी का सलाम। उम्मीद है की स्थानीय जनता , जनप्रतिनिधि के बीच परस्पर सहयोग , सांझेदारी से यह पार्क एक मिसाल बनकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments