Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार फेस 2 की आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन

अशोक विहार फेस 2 की आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन

अशोक विहार फेस -2 की आदर्श रामलीला कमेटी ने रविवार 25 अगस्त को भूमिपूजन का आयोजन किया। विधिविधान के साथ हुए भूमिपूजन के भव्य आयोजन में अशोक विहार की कई समाजिक और राजनैतिक संस्थाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर अशोक  विहार  के प्रमुख लोगों ने कलाकारों को गंडा बांधकर अनुबंधित किया ।भक्ति गीत संगीत के साथ ही रामलीला के कई दृष्यों का मंचन भी दिखाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मनोरंजन का कारण बने। भूमिपूजन के कार्यक्रम में काफी कुछ बदला हुआ नज़र आया जिसमें टैंट, कैटरिंग, डेकोरेशन के साथ ही कई कलाकारों का भी बदलाव देखनको मिला । जिसे देख कर साफ हो रहा था की इस बार रामलीला में भी काफी कुछ बदला हुआ नज़र आएगा।

आदर्श रामलीला कमेटी की स्थापना करने वाले बायू जी मांगेराम गर्ग को भी याद किया गया। सभी ने दो मिनट का मौन रख कर देहदानी मांगेराम गर्ग को श्रृद्धांजली दी। और उनके व्यक्तिव के बारे में चर्चा की गयी। आदर्श रामलीला कमेटी के कई पदाधिकारियों ने हमें बताया की इस बार भूमिपूजन से लेकर रामलीला मंचन तक काफी कुछ बदला हुआ नज़र आएगा।

उम्मीद  है इस वर्ष होने वाली रामलीला कई नये रंग तो दिखाएगी साथ ही राष्ट्र के प्रति कई संदेश भी पहुँचने का काम करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments