Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeराजनीतिसांसद हंस राज हंस ने लोकसभा में उठाया भलस्वा झील...

सांसद हंस राज हंस ने लोकसभा में उठाया भलस्वा झील का मुद्दा

पश्चिम दिल्ली से सांसद पद्मश्री हंस राज हंस ने बुधवार को लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र बादली विधानसभा के अंतर्गत स्थित भलस्वा झील की साफ़-सफाई का मुद्दा उठाया| हंस राज हंस ने कहा कि “कभी मोती झील के नाम जे जाना जाने वाला भलस्वा झील जो कई वर्षों से बदहाली से गुजर रही है |

झील के चारो ओर गन्दगी और खर-पतवार उग आये है और झील के बीचो-बीच जहाँ पहले साफ़-सुथरा पानी हुआ करता था, यहाँ देसी और विदेशी पक्षी मौसम के अनुरूप आया करते थे, यात्रियों और पर्यटकों का तो ताँता लगा रहता था लेकिन आज वहां पर लम्बी-लम्बी घास और झाड़ियाँ उग आयीं हैं, झील के सूखने के कारण अब कुछ ही स्थानों पर पानी दिखाई देता है लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण इस झील का अस्तित्व समाप्त होता दिखाई देता है।

और झील समय के साथ गायब हो रही है | तटबंध निर्माण करने के कारण इसे यमुना से भी काट दिया गया है मानसून की बारिश के अलावा यमुना नदी का पानी ही मुख्य श्रोत था जो कि अब वह भी नही मिल पा रहा है | न तो अब इस झील की साफ़-सफाई हो पा रही है और न ही कोई इसके देख-रेख के लिए आगे आ रहा है | मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इस झील को बचाया जाए यही मेरी गुजारिश है” |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments