Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार के सिंधी समाज ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ निकाली झूलेलाल...

अशोक विहार के सिंधी समाज ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ निकाली झूलेलाल की शोभा यात्रा

सिंधी समाज द्वारा अशोक विहार में श्री झूलेलाल जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस वर्ष इस आयोजन में श्रादलो के साथ कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। किसी भी धर्म के त्यौहार और संस्कृति उसकी पहचान होते है। अशोक विहार का सिंधी समाज अपनी पहचान से कितनी श्रद्धा और शक्ति के साथ जुड़ा है ये तसवीरें यही बयां कर रही है।

ढोल नगाड़ो के साथ हिन्दू देवी देवताओं की तरह तरह की झांकिया और पीछे भगवान् झूलेलाल की ज्योत के आगे मस्ती में झूमती नाचते लोग, ये नजारा अशोक विहार में आयोजित विशाल शोभा यात्रा का है। इस वर्ष भी तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि , स्थानीय नेता , सामाजिक , धार्मिक और राजनैतिक जगत से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए।

अशोक विहार के एफ ब्लॉक मंदिर से शुरू हुयी यह यात्रा बेहद भव्य और बड़ी थी। महज दो मिलोमीटर की इस विशाल शोभायात्रा को झूलेलाल मंदिर तक पहुंचने में ही करीब चार घंटे का समय लगा।

यात्रा के मार्ग पर जगह जगह विभिन्न संस्थाओं और समाज के प्रमुख लोगों ने भगवान् झूलेलाल के स्वागत के लिए मंच लगाए हुए थे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की हुई थी। धर्म नगरी अशोक विहार में सिंधी समाज के इस पर्व में हर धर्म और समुदाय के लोग शामिल थे। भगवान् झूले लाल की भक्ति में मस्त सिंधी पंचायत से जुड़े प्रमुख लोग भी उत्साहित दिखे।

शोभायात्रा के दौरान नृत्य व् नाटकों ने सबका मन मोह लिया साथ ही सभी गणमान्य अतिथियों को सौगात भेट कर उनका सम्म्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments