Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यफरीदाबाद़ सेक्टर 25 स्थित गुड़गांव नहर पर बने पुल का हुआ उद्घाटन

फरीदाबाद़ सेक्टर 25 स्थित गुड़गांव नहर पर बने पुल का हुआ उद्घाटन

औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिये फरीदाबाद़ सेक्टर 25 गुड़गांव नहर पर पुल बनाया गया है। जिसका केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उद्घाटन किया। कुछ महीने पहले हेवी ट्रैफिक और जर्जर होने के कारण यह पुल टूट गया था जिसमें कई वाहन भी फंस गए थे। लेकिन इस बार इस पुल को पहले से ज्यादा चैड़ा छह लेन का बनाया गया है और इसके बनने में लगभग 6 करोड की लागत आई है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की माने तो यह पुल अब जितना आम लोगों के लिए वरदान साबित होगा उससे भी अधिक सेक्टर 25 के अलावा आसपास के तमाम औद्योगिक इलाकों को इसका फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments