Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधफिर 55 साल की अधेड़ महिला के साथ रेप और गला घोंटकर...

फिर 55 साल की अधेड़ महिला के साथ रेप और गला घोंटकर हत्या

ये कैसा भारत है

क्या हमारे महान पुरुषों ने ऐसे भारत की कल्पना की थी

क्या गाँधी के इस देश में महिलाएं मेहफ़ूज़ नहीं?

क्या भारत में महिलाओं को डर लगता है ?

ख़बरों में हैडलाइन बनती है, टीवी चैनल्स में चर्चा होती है, लोग मोमबत्तियां लेकर सडकों पर उतरते है, कसमे खाते है की देश में अब ऐसा नहीं होने देंगे ! लेकिन फिर वही सिलसिला जारी रहता है ! निर्भया का रेप, कठुआ में छोटी बच्ची का रेप, हैदरबाद में डॉक्टर का रेप, देश में हर 14 मिनट में एक रेप, हर घंटे 4 रेप, देश में क़ानून तो है लेकिन दरिंदों में खौफ नहीं,,वाह देश के नौजवानों क्या तरक्की की है, इतनी जेहमत अगर खुद को बनाने में की होती तो देश की हिचकोले खाती अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की बन गयी होती ! देश की मानसिकता ऐसी हो गयी है इसीलिए सवाल खड़ा होता है की लगता नहीं की ये गाँधी का देश है ! बेशर्मी की हद तो देखिये की अधेड़ उम्र की औरत की आबरू को भी तार तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ! मामला नार्थ दिल्ली के थाना गुलाबीबाग इलाके के किशनगंज मार्केट का है !  जहाँ एक 55 वर्षीय महिला के साथ दरिंदे ने रेप किया और रेप के दौरान जब महिला ने उसके मुँह पर थूका तो उसने बड़ी बेरहमी से महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी ! महिला अकेली अपने पैतृक मकान में रहती थीं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अविवाहित थीं। मकान में ही छोटी-सी दुकान भी बनाई हुई थी। वह पूजा-पाठ का सामान बेचती थीं। इस गुनाह का गुनहगार कभी न पकड़ा जाता, अगर सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद न हुई होती। बस, 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया ।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों की जांच में देर रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी 22 वर्षीय पड़ोसी धर्मराज महिला के घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। उसके करीब 20 मिनट बाद वह घर से वापस निकलता हुआ दिखाई दिया।  पुलिस का कहना है कि उसके बाद महिला के रूम में कोई नहीं गया। पुलिस ने पड़ोसियों को युवक की सीसीटीवी फुटेज दिखाई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने कमरे में सोता हुआ मिला। पूछताछ के दौरान धर्मराज ने महिला की हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि रात के समय वह पूजा का सामान लेने के बहाने उसके घर गया था। वहां उसने महिला के साथ रेप किया। महिला ने जब उसके मुंह पर थूक दिया तो आरोपी ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। आरोपी धर्मराज प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे खाने की रेहड़ी लगाता है। पहले वह एक ढाबे में काम करता था। आरोपी शुक्रवार रात शराब के नशे में पहुंचा था। आखिर दिल्ली दर्पण टीवी ये सवाल पूछता है की देश में रेप की घटनाएं कब रुकेंगी,,, क्या देश में जो कानून है वो इतने सख्त नहीं है जिससे दरिंदों में खौफ पैदा नहीं हो रहा ? आखिर अब की बार देश को कुछ करना तो होगा ताकि रेप की घटनाएं बंद हों जाए और देश में विकृत मानसिकता के शिकार लोग रेप करने से पहले हज़ार बार सोचें !

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments