Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिबीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव में की पदयात्रा

बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव में की पदयात्रा

शालीमार बाग़ से बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग़ के शालीमार गावं में पदयात्रा की |जिस तरह से लोग रेखा गुप्ता का घरों से बाहर निकलकर स्वागत कर रहे थे उसे देख लग रहा था की लोगों को रेखा गुप्ता से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.

शालीमार बाग़ से बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के गले में फूलों की ये मालाएं|यहां के स्थानीय लोगों की उम्मीदें हैं |ज़िम्मेदारियां हैं,आज शालीमार बाग़ के शालीमार गावं में रेखा गुप्ता का हर घर के दरवाजे पर स्वागत हुआ |लोग घरों से बाहर निकलकर फूल मालाओं से रेखा गुप्ता का स्वागत कर रहे थे|इनमें ज़्यादातरमहिलाएं थी |लोगों का इतना स्नेह पाकर रेखा गुप्ता बेहद उत्साहित नज़र आईं और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी |इतना काम करेंगी कि शालीमार बाग़ की जनता को उन पर नाज़ होगा|

रेखा गुप्ता शालीमार बाग़ में कई सालों से सक्रिय हैं , निगम में महत्त्वपूर्ण पदों पर रही हैं | सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ इलाके की तमाम समस्याओं और सुविधाओं के लिए संघर्ष करती रही हैं |यही वजह ही कि उन्हें शालीमार बाग़ के हर दर्द का पता है | हर ज़रूरत का पता है | इसी दम और दावे के साथ वो मतदातों से मिल रही है | मतदाता भी उनका कितना मन से स्वागत कर रहे हैं, ये तस्वीरें इसकी बानगी हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments