Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यहरियाणा मैत्री संघ ने मनााया 25 साल पूरे होने का जश्न, सपना...

हरियाणा मैत्री संघ ने मनााया 25 साल पूरे होने का जश्न, सपना चौधरी, दलेर मेहंदी ने बांघा समां

दिल्ली में हरियाणा की धमक भी कम नहीं है | दिल्ली में हरियाणा मूल के लोगों की सबसे पुरानी संस्थाओ में शुमार हरियाणा मैत्री संघ ने अपना वार्षिक उत्सव तालकटोरा स्टेडियम में मनाया | इस मौके पर एक हरियाणा रत्न और 5 लोगों कोहरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का ख़ास आकर्षण रही दिलेर मेहंदी और हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी की प्रस्तुति | पूरा स्टेडियम खचा खच भरा था|

सपना चौधरी और दिलेर महेंदी की परफॉर्मन्स | स्टेडियम  में भीड़ |

लोगों की भीड़ से खचा-खच भरे तालकटोरा स्टेडियम में इस शाम को जिसने देखा उसे ये शाम साल भर याद रहेगी | ये हरियाणा मैत्री संघ का सिल्वर जुबली वर्ष रहा ,जाहिर है उत्सव  ख़ास तो होना था | इस साल देश के निर्माण जगत में जाने माने नाम राम गोपाल गोयल  को हरियाणा रत्न से सम्मानित किया गया | तो वहीँ पांच लोगों को हरियाणा गौरव सम्मान से नवाजा गया | इनमें श्री जगदीश मित्तल , कवी राजेश चेतन , विष्णु भगवान और अजय सिंघल है |इस सम्मान से नवाजा जाना इनके लिए भी बेहद गौरवान्वित करने वाला था |

दिल्ली में 25 साल पहले हरियाणा मैत्री संघ का गठन हरियाणा मूल के कुछ लोगों ने किया | कहने को तो इसके सदस्य आज महज़ डेढ़ हज़ार के आसआस है, लेकिन इनकी धमक पूरी दिल्ली में होती है | हर साल ये एक परिवार की तरह इस उत्सव में मिलते है और अपनी मिटटी और अपने लोगों को प्रोत्साहित करते है |

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई जो अपने आप में बेहद आकर्षक थी | सम्मान समारोह के बाद हरियाणवी सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी और दिलेर महेंदी ने ऐसा समां बांधाकिस्टेडियम में मौजूद हज़ारों लोग मस्ती में झूमने लगे |लोगों ने यहां देर तक जमकर आनंद लिया |

इस आयोजन में महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ नन्द किशोर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए | अभिनन्दन वाटिका के मालिक अविनाश गोयल ख़ास मेहमान रहे |एक जैसे पगड़ी पहने आयोजक खुद को हरियाणा और हरियाणा मैत्री संघ का सदस्य होने पर गर्व का अनुभव कर रहे थे |इस शानदारआयोजन पर दिल्ली दर्पण टीवी की और सेहरियाणा मैत्री संघ के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments