Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यटाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन की ऊर्जा संरक्षण मुहीम , 2000 से अधिक...

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन की ऊर्जा संरक्षण मुहीम , 2000 से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किये


–दिल्ली दर्पण संवाददाता

 

दिल्ली। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन ने ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 2000 से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किये। लोगों को ऊर्जा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और स्वच्छ ऊर्जा को स्थायी विकल्प के तौर और अपनाने के लिए टाटा पावर मॉडल टाउन, लाल बाग़ , में शिवर का आयोजन किया। इस  शिविर में स्लम बस्ती के लोगों को भी ऊर्जा सरंक्षण के महत्त्व की जानकारी देकर उन्हें आकर्षक दर पर एलईडी बल्ब प्रदान किये गए।  गौरतलब है की टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन ऊर्जा सरंक्षण की दिशा में एक मुहीम की तरह काम कर तरह तरह के जागरूकता शिविर तो चला ही रहा है साथ ही तरह तरह के प्लान के साथ अपने उपभोक्ताओं को भी इस मूहिक का हिस्सा बना रहा है। आभा सदस्यों की मदद से अब तक करीब 11 शिविर लगा चुके  टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन के इन प्रयासों का ही परिणाम है की लोगों को बिजली के बिलों की राशि को कम करने में मदद मिली है।   टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन के सीईओ श्री गणेश श्रीनिवेशन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि टाटा पावर डीडीएल अपने उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करना अपना कर्तव्य मानता है और उसे यथा संभव पूरा करता है। कंपनी ने अपने परिचालन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ज्यादा बिजली खपत करने वाले परम्परागत बल्बों को बदलकर 2000 से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए हैं। बिजली खपत के हिसाब से एक एलईडी बल्ब, एक पीले लट्टू बल्ब की तुलना में 88% और सीएफएल की तुलना में 50% कम ऊर्जा खपत करता है। टाटा पावर डीडीएल पर्यावरण की बेहतरी में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। अपने परिचालन क्षेत्र में इन्ही शिवरों के माधयम से हम परिचालन क्षेत्र में इस संकल्प को पूरा कर रहे है। उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब प्रदान करते है।  ऊर्जा की बचत कर वे कैसे अपने पैसे की बचत कर पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभा सकतें है इस पर अलग अलग माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments