Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यसाप्ताहिक बाजार खुलने की ख़ुशी, अशवनी बागड़ी का किया आभार |

साप्ताहिक बाजार खुलने की ख़ुशी, अशवनी बागड़ी का किया आभार |

सरकार ने दी साप्ताहिक बाजार लगाने की इज़ाज़त ||
आंदोलन किये और मेहनत रंग लाई- अशवनी बागड़ी  ||  

पुनीत गुप्ता,  दिल्ली दर्पण टीवी 

जहांगीर पूरी,  नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थम गई है| अब हर रोज करीब एक हजार नए मामले सामने आ रहे हैं| कोरोना पर काबू पाने के बाद दिल्ली सरकार ने अब लोगों की राहत देने का फैसला लिया है| सरकार ने नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है| इसके अलावा होटल, हॉस्पिटलिटी सेवाओं और स्ट्रीट हॉकर्स को काम करने की इजाजत दी गई है| सरकार ने अब साप्ताहिक बाजार भी लगाने की अनुमति दे दी है|

सोमवार को पारित आदेश के तहत, दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ट्रायल के आधार पर स्ट्रीट हॉकर्स को काम करने की अनुमति दी थी| आज निर्णय लिया गया कि सड़क पर चलने वाले फेरीवालों को भविष्य में बिना किसी समय सीमा के अंदर अपना काम करने की अनुमति दी जाएगी | दिल्ली सरकार ने ट्रायल के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ काम करने की अनुमति दी है |

दिल्ली के जहांगीरपुरी से निगम पार्षद पूनम बागड़ी और कांग्रेस नेता अशवनी बागड़ी इसे अपनी एक बड़ी जीत मानते है इसीलिए शुक्रवार को दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजार के प्रधान अपने नेता जी का धन्यवाद करने पहुचे, अशवनी बागड़ी ने बताया की यह हमारी 4 महीने के आंदोलन की जीत है| दिल्ली सरकार के सामने हम 4 महीनों से आंदोलन कर रहे है आखिरकार ट्रायल के तौर पर ही सही दिल्ली सरकार को हमारी मांगे माननी ही पड़ी |

साप्ताहिक बाजार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया की कोरोना के चलते हमने सभी गाइड लाइन्स को समझा है और कोई भी बाजार लगाने वाला व्यक्ति नियमो के साथ काम नहीं करेगा तो हम 2 हफ्ते का बाजार ना लगाने का बैन लगा सकते है |

इस मौक़े पर मौजूद निगम पार्षद पूनम बागड़ी ने कहा की यह लोगो की मेहनत की जीत है| अब ढ़ाई लाख परिवार कमा कर परिवार को ख़ुशी से चला सकते है|  इन परिवारों की खुशियों का कारण बनने पर गर्व है |

केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली की अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं| अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार को लिए गए फैसले में दिल्ली सरकार ने रात के कर्फ्यू को समाप्त करने का फैसला लिया है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments