Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में लगेंगे विशाल स्क्रीन, अयोध्या राम मंदिर...

दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में लगेंगे विशाल स्क्रीन, अयोध्या राम मंदिर जन्मभूमि पूजन का होगा सीधा प्रसारण |

दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली, ब्यूरो। बहुप्रतीक्षित अयोध्या राम मंदिर की भूमि पूजन के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है। देश की आम जनता को इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ने के लिए पार्टी हर स्तर पर तेजी से काम कर रही है। भूमि पूजन समारोह को आम लोग आसानी से एक साथ देख सकें, इसके लिए दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में एलईडी स्क्रीन लगाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही, हर कहीं घरों में दीप माला भी सजाई जाएगी। पार्टी ने इस बावत लोगों के बीच एक जागरूकता अभियान भी चलाया है। गौरतलब है कि इसी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंग

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में इसे लेकर काफी चहल-पहल है। भाजपा नेताओं का मानना है कि बहुत सालों बाद कठिन संघर्षों से यह शुभ दिन आया है इसलिए इसके लिए लोगों के बीच भारी उत्साह है। ऐसे में अगर आज कोरोना महामारी का संकट नहीं होता तो न जाने कितने लोग अयोध्या पहुुंच जाते। मगर अब ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर लाखों लोग नहीं पहुंच पाएंगे। उनके लिए पार्टी ने चिंता करते हुए व्यापक प्रबंध का मन बनाया है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में अपने जीवन गंवा दिए। कुछ लोगों ने अपने जीवन खपा दिए तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सीधे तौर पर सजा हो गई थी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि इस पावन और ऐतिहासिक कार्यक्रम देखने से कोई वंचित न रहें, उनके लिए सामूहिक रूप से भूमि पूजन देखने का अवसर पार्टी प्रदान करेगी। इसके लिए हरेक विधानसभाओं में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से भाजपा नेता और कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग एक साथ मिलकर इस गौरवशाली क्षण को देख सकेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उस दिन दीपक भी जलाएंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इसके लिए वे अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त का दिन हम सबके लिए यादगार रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments