Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यपीतमपुरा में बनेगा कम्पोस्ट प्लांट ,कूड़े की समस्या का उत्तरी दिल्ली नगर...

पीतमपुरा में बनेगा कम्पोस्ट प्लांट ,कूड़े की समस्या का उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने निकाला समाधान ।

ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने का काम किया जाएगा

दिल्ली को मिला अपना कम्पोस्ट प्लांट

संजय सिंह ,दिल्ली दर्पण टीवी

पीतमपुरा, नई दिल्ली।। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा पीतमपुरा इलाके में कंपोस्ट प्लांट लगाया गया। जिसमें ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने का काम किया जाएगा। इसके जरिए दिल्ली नगर निगम को खाद तो मुहैया होगी ही साथ ही साथ इलाके में साफ-सफाई भी रहेगी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में लगाया गया है। यह कंपोस्ट प्लांट कई तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा जिसकी शुरुआत आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा की गई।

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कूड़े की समस्या को लेकर लोग परेशान रहते हैं। जगह-जगह पर कूड़ेदान के बाहर कूड़ा सड़कों पर फैला रहता है और कई दिनों तक इसे उठाया नहीं जाता। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा एक पहल की गई है। जिसकी शुरुआत पीतमपुरा इलाके से की गई पीतमपुरा में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कंपोस्ट प्लांट लगाया गया जो कि कूड़ेदान के पास लगाया गया। जहां अब से पहले बड़ी संख्या में कूड़ा भरा रहता था। लेकिन इस कंपोस्ट प्लांट के जरिए कूड़े को खाद बनाकर के इस्तेमाल किया जाएगा।

आपको बता दें पीतमपुरा में नगर निगम द्वारा कंपोस्ट प्लांट लगाया गया है। जो कि निगम के द्वारा चौथा प्लांट है। जिसमें ग्रीन वेस्ट को खाद के रूप में कंपोस्ट कर एमसीडी के पार्कों में भेजा जाएगा जो ग्रीन बेस्ट होता है। उसको खाद बनाने में इस मशीन का प्रयोग किया जाता है। जो कि प्रीतमपुरा में लगाई गई है। जिसका उद्घाटन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के द्वारा किया गया। उनका कहना है कि हम अपने बुलंद हौसले के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे और इसकी जो खाद है। वह एमसीडी के पार्कों में इस्तेमाल की जाएगी जो कि खाद पहले एमसीडी बाहर से लेटी थी अब बाहर से नहीं लेनी पड़ेगी।

अब इस तरीके की पहल से उत्तरी दिल्ली नगर निगम को कितना फायदा मिलता है और दिल्ली की सड़कों से गंदगी और कूड़ा कितना कम होता है और दिल्ली कितनी साफ और स्वच्छ दिखाई देगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments