भलस्वा लैंडफिल पर फिर से हादसा मेयर ने किया दौरा |

संजय सिंह, दिल्ली दर्पण टीवी 16 अगस्त 2020

भलस्वा। नई दिल्ली।। दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने अन्य पदाधिकारियों के साथ लैंडफिल साइट का दौरा किया। जहां लैंडफिल साइट का एक हिस्सा गिरा था और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया था। उसी जगह पर निरीक्षण करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन भी दिया कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराएंगे और कोशिश रहेगी कि 2 साल के अंदर ही लैंडफिल साइट से कूड़ा हटाकर के यहां एक सुंदर पार्क बना दिया जाए।

एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब गुरुवार सुबह लैंडफिल साइट का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। इसमें 3 लोगों को चोट आई जिसमें एक की हालत गंभीर है। दो से तीन मवेशी भी इस हादसे में घायल हुए लेकिन गनीमत रही कि लैंडफिल साइट का हिस्सा उस तरफ गिरा था। जहाँ रिहाइश कम है। जिसकी वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। शुक्रवार को इलाके का निरीक्षण करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश और स्थानीय विधायक विजय भगत पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और साथ ही साथ इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।

लैंडफिल पर बनेगा सूंदर पार्क -मेयर

भलस्वा लैंडफिल साइट पिछले कई सालों से राजनीतिक पार्टियों के लिए एक मुद्दा बना हुआ है। यहां लगभग हर पार्टी ने अपनी राजनीतिक रोटी तो सेकी लेकिन इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। आखिरकार अब जाकर के लैंडफिल साइट पर कंपोस्ट प्लांट की शुरुआत की गई है। जिस से उम्मीद लगाए जा रही है कि बहुत ही जल्द लैंडफिल साइट से कूड़ा हटकर के यहां सौंदर्यकरण किया। जाएगा लेकिन यह कब तक होगा यह अभी भी सुनिश्चित नहीं है।

कब निजात मिलेगी लैंडफिल से ?

भलस्वा लैंडफिल साइट की ऊंचाई की मियाद बहुत पहले खत्म हो चुकी है। यहां पर ऊंचाई से ज्यादा कूड़ा डाला जा रहा है और कई बार उस मुद्दे पर आवाज उठाने और प्रदर्शनों के बाद भी कूड़ा डालने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर मेयर साहब का कहना है कि अभी नगर निगम जितना कूड़ा लैंडफिल साइट में डाल रहा है। उस से 3 गुना ज्यादा यह कंपोस्ट बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे इसकी ऊंचाई में नियंत्रण लगा है और जल्द ही इस कूड़े के ढेर को पूरी तरीके से समाप्त करके यहां पर एक सुंदर पार्क बनाया जाएगा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के दौरे तो इस लैंडफिल साइट पर पहले भी हुए हैं। लेकिन कल जो हादसा हुआ वह पहले कभी नहीं हुआ इसलिए अब बेहद सतर्कता बरतना ज़रूरी है। इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए क्योंकि यह संकेत है कि किसी भी वक्त लैंडफिल साइट में बड़ा हादसा हो सकता है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru