Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्यभाजपा शासित नगर निगम ने गायों के चारे का धन भी डकार...

भाजपा शासित नगर निगम ने गायों के चारे का धन भी डकार लिया : – दुर्गेश पाठक

-मन्नत, दिल्ली दर्पण  

-दिल्ली में भाजपा का चारा घोटाला – दुर्गेश पाठक

— एमसीडी जारी करे बकाया 30 करोड़ रुपये- दुर्गेश पाठक*

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगाया है कि वह गायों के चारे का धन भी डकार गयी है। गो माता की सबसे बड़ी हितैसी होने का दावा करने वाली बीजेपी शाषित एमसीडी ने गोशालाओं के रखरखाव और चारे के लिए दिए जाने वाला रुपया सालों से रोका हुआ है।

“आप ” नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2019-20 में 11 करोड़,  2018-19 में 10.5 करोड़ और 2017-18 में भी 10.5 करोड़ का भुगतान किया,परंतु पिछले तीन वर्षों में बीजेपी शासित एमसीडी ने गाय के आश्रयों के लिए एक भी पैसा नहीं दिया है, जो लगभग 30 करोड़ रुपये बनता है।

  दिल्ली में चार सरकारी गाय आश्रय हैं, जहां लगभग 25,000 गाय रहती हैं। नियमों के अनुसार, दिल्ली सरकार प्रति गाय प्रति दिन 20 रुपये का भुगतान करती है और वही पैसा भाजपा शासित एमसीडी को भी देना होता है। यह राशि प्रति वर्ष दिल्ली सरकार के लिए लगभग 10-11 करोड़ रुपये होती है और उतनी ही राशि का भुगतान दिल्ली की नगर निगम द्वारा भी किया जाना चाहिए, जो भाजपा के अधीन हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा समय पर अपने पैसे का भुगतान करती है  

दुर्गेश पाठक ने  कहा कि दिल्ली का एक -एक व्यक्ति जानता है कि भाजपा की अगुवाई वाली नगर निगम मकानों के निर्माण, नालियों की सफाई, सड़कों की सफाई और अन्य कामों के लिए पैसा लेती है और उसमें भ्रष्टाचार करती है। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि गौमाता, जिसके नाम पर वोट मांग कर भाजपा देश की सत्ता में आई, वह गायों के चारे के पैसो में भी भ्रष्टाचार करेगी। उन्होंने बताया कि गाय आश्रय के प्रभारी लोगों ने धमकी दी है कि अगर यह पैसा नहीं चुकाया जाता है, तो वे इन सभी गायों को दिल्ली की सड़कों पर छोड़ देंगे, जो दिल्ली की जनता के लिए एक बड़ी समस्या की बात होगी। इसलिए, भाजपा को तुरंत धनराशि जारी करनी चाहिए।

“आप ” नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि गायों के भोजन में भारी कमी होने के पीछे पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी लोगों को गाय के नाम पर लड़ाती है, गाय के नाम पर वोट मांगती है। लेकिन, जब यह दिल्ली के गऊ शालाओं में पल रही गायों के प्रति भाजपा शासित नगर निगम की जिम्मेदारियों की आती है, तो भाजपा मौन हो जाती है।  

दुर्गेश पाठक ने बीजेपी से अनुरोध किया है कि गायों के पैसे के साथ भ्रष्टाचार न करे। जब भी वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा आता है, तो भाजपा प्रमुख श्री आदेश गुप्ता और अन्य कहते हैं कि दिल्ली सरकार ने पैसे का भुगतान नहीं किया है। यही कारण है कि आज मैं उन सभी विवरणों का विवरण दे रहा हूं जो बताते हैं कि दिल्ली सरकार पहले ही अपेक्षित राशि का भुगतान कर चुकी है। लेकिन खेद है की बीजेपी शासित नगर निगम गायों के हिस्से का पैसा भी डकार गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments