Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यपश्चिम विहार में नीरज गुप्ता ने निकाली शोभा यात्रा, 5 अगस्त...

पश्चिम विहार में नीरज गुप्ता ने निकाली शोभा यात्रा, 5 अगस्त को बताया सबसे बड़ा त्यौहार |

राममय हुई पूरी राजधानी
नीरज गुप्ता ने शोभा यात्रा निकाल कर ख़ुशी जाहिर की  
पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

पश्चिम विहार , दिल्ली के सरस्वती विहार वार्ड से निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने भी आज के दिन को यादगार बनाने के लिए शोभायत्रा निकाली, सुबह पहले हवन किया गया, इसके साथ नीरज गुप्ता ने कहा की यह एक ऐतिहासिक पल के साथ साथ हर साल बनाने वाला त्यौहार भी है। यह एक वो लम्हा है। जिसका इंतज़ार हिंदुस्तान को कई सदियों से था ,और आज हम खुसनसीब है की यह यह पल देख पा रहे है।

आज के दिन की खुशी में राजधानी बिलकुल अलग अंदाज में सजी दिखी , कहीं LED स्क्रीन पर अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा गया , कहीं हवन और पूजा की गयी , कहीं भंडारे हुए , कहीं दीप बटें तो कहीं शोभा यात्राएं निकाली गयी, दिल्ली की ख़ुशी अलग ही थी।  

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पीएम  नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए जय सियाराम का उदघोष किया। पीएम मोदी ने कहा कि सबमें राम, सबके राम, जय सियाराम। इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है।

निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा की सदियों का इंतज़ार एक लम्हे में सिमट गया और इस लम्हे को यादगार और हमेशा अपनी यादों में सजाएं रखने के लिए ही हमने सुबह से हवन किया , और शोभा यात्रा निकाली , हर घर में दीप बाटें जा रहे है ताकि हर घर रोशन हो सके , हर घर में मिठाईया बन रही है , हर व्यक्ति खुश है।

निगम पार्षद नीरज गुप्ता ने तो प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को भगवान विष्णु को अवतार बताते हुए कहा की सदियों से अटका हुआ यह काम सिर्फ मोदी जी ही कर सकते थे इसीलिए आज हर देशवासी को गर्व होगा की हमने सही प्रधानमंत्री को चुना।

अयोध्या  में प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के काल में गांधी के संबोधनों और उनकी प्रार्थना में राम दिखते हैं। इसलिए राम सबके हैं, राम सबमें हैं। उन्होंने कि दुनिया भर में फैले राम भक्तों के लिए आज खुशी का दिन है आखरिकार राम सबके हैं, राम सबमें है।

इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments