उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में बच्चे मात्र डेढ़ लाख, पर तीन लाख पुस्तकों का टेंडर दिया जा रहा है : पार्षद कृष्णा परमाल

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली| रोहिणी सेक्टर 3 के नगर निगम स्कूल में अचानक से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद कृष्णा परमाल और नगर निगम में स्थाई समिति के मेंबर अजय शर्मा पहुंचे और स्कूल में पहले से रखी पुस्तकों व कॉपियों का जायजा लिया।

यहां पर एक बड़ा कमरा पुस्तकों व कॉपियों से भरा हुआ था। आम आदमी पार्टी के इन दोनों पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम इन पुस्तकों और कॉपियों की खरीद में काफी बड़ा घोटाला करता है जिसमें बड़ी हिस्सेदारी निगम कर्मियों और राजनेताओं की भी होती है।

नगर निगम का पुस्तक घोटाला

इनका आरोप है कि उत्तरी निगम नगर निगम तीन लाख बच्चों के लिए पुस्तकें और कॉपी खरीदने की तैयारी कर रहा है जबकि बच्चे करीब डेढ़ लाख है। इस तरह का आंकड़ा देकर ये इसमें बड़ा घोटाला करते हैं। साथ ही पिछले 3 साल से रखी पुस्तके अभी तक बाटी नहीं गई तो नई पुस्तकों और कॉपियों का टेंडर निकाला जा रहा है क्योंकि इस टेंडर में सब की हिस्सेदारी होती है यह आरोप लगाया है आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद ने।

इस तरह से पुस्तकों का स्टॉक होना और नये टेंडर को इतना बढ़ा कर निकालना कहीं ना कहीं तो सन्देह पैदा करता है लेकिन इस पूरे मामले की असलियत क्या है? वह तो तब सामने आ पाएगी जब नगर निगम अपना पक्ष रखेगा।

जब तक नगर निगम अपना पक्ष नहीं रख पाता तब तक मामला पूरी तरह साफ नहीं हो पाएगा।
यदि आम आदमी पार्टी के इन दोनों निगम पार्षदों की बात सच है। तो कहीं ना कहीं नगर निगम पर कई बड़े सवाल खड़े होते हैं।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru