Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यरोहिणी -लॉकडॉउन में नशेडियों की हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा ,3 जगह...

रोहिणी -लॉकडॉउन में नशेडियों की हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा ,3 जगह से लड़कियों समेत 103 गिरफ्तार

लॉकडॉउन में  भी चल रहे है कई चुका बार, पुलिस का छापा  

 -मालिक,मैनेजर समेत 103 पकड़े, तीन हुक्का बार से 41 हुक्का,17 शराब की बोतलें आदी सामान जब्त


-मुकेश राणा ,दिल्ली दर्पण 

रोहिणी। राजधानी दिल्ली में लॉकडॉउन में दिल्ली में चल रहे अवैध हुक्का बार पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर है। दिल्ली पुलिस रोहिणी जिला स्पेशल स्टॉफ ने तीन हुक्का बार को सील किया है। जिसमें गुपचुप तरीके से हुक्का,शराब और बीयर का सेवन करवाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का बार मालिक और मैनेजर समेत एक सौ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीन हुक्का बार से 41 हुक्का,17 शराब की बोतलें आदी सामान जब्त किया है।

पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी कब्जे में लिया है। पार्टी किस तरह से और किसने आयोजित की थी। कई सवालों के जवाब मालिकों और मैनजरों से पूछे जा रहे हैं।जिला पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार मिश्रा के अनुसार लॉकडॉउन में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने के बारे में जानकारी मिल रही थी। डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम इनपर नजर बनाए रखे हुए थी।

illegal hukka bar in rohini , police raid .delhi darpan tv

जिनको तीन हुक्का बार में गुपचुप से पार्टी होने की जानकारी मिली। जिसके तुरंत बाद तीनों जगहों पर छापेमारी की गई। रंगे हाथों लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों हुक्का बार को सील कर दिया गया। नॉर्थ रोहिणी थाने में तीनों बार के खिलाफ तीन अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments