Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन , और राममय...

दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन , और राममय हो गयी नार्थ दिल्ली |

-मन्नत, दिल्ली दर्पण- नार्थ दिल्ली। 5 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास में दर्ज़ हो गया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के नव निर्माण की शुरुआत हो गयी। खुद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वेषभूषा धोती कुर्ता में भूमि पूजन के आयोजन में शामिल हुए।  इस मौके पर श्री अयोध्या नगरी तो सजी ही दिल्ली भी पूरी तरह राममय नजर आयी। कोरोना संकट के समय भी इस सेलिब्रेशन को दिल्ली ने दिल से मनाया। नार्थ दिल्ली में दिल्ली दर्पण टीवी ने इसका जायजा लिया। 

दिल्ली के अशोक विहार फेज -4  में स्थित गौरी शंकर मंदिर में इस मौके पर सुंदर काण्ड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का तो ख्याल रखा ही गया साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें इसके लिए दिल्ली एनसीआर के सबसे लोकप्रिय वेब न्यूज़ चैनल “दिल्ली दर्पण टीवी” पर इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। 

इस मंदिर की विशेषता यह है की यहाँ लगभग हर देवी देवता की मूर्ति स्थापित है। इससे भी बड़ी विशेषता यह है की इस मंदिर में पिछले 14 साल से अखडं रामायण पाठ चल रहा है। मंदिर के  पुजारी महंत श्री महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है की श्रीराम मंदिर बनाने के संकल्प के साथ इस मंदिर में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की गयी थी। ख़ुशी है की उनके ही जीवन काल में  प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी।

पिछले 14 साल से अखडं रामायण पाठ

अशोक विहार को धर्म नगरी कहा जाता है तो इसके पीछे अशोक विहार के तमाम सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के कार्यकलाप है जो एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते है। ऐसे में भला इस ऐतिहासिक मौके को कैसे छोड़ा जा सकता है। दिल्ली के सबसे बड़ी रामलीला कमेटियों में शुमार “अशोक विहार रामलीला कमेटी “ ने इस मौके पर हवन पूजन किया। प्रसिद्ध गायकों द्वारा मंदिर निर्माण पर बने गीत और चोपाई का गायन हुआ। 

अशोक विहार  रामलीला कमेटी के प्रधान ललित गर्ग का कहना है की उनके लिए यह मौक़ा दीवाली से पहले दीवाली मनाने जैसा है। फेज -2  की आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान अशोक गर्ग इस क्षण पर बेहद भावुक हो गए। उनके पिता स्व मांगेराम गर्ग और खुद अशोक गर्ग श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा में शामिल हुए थे। 

अशोक विहार ई ब्लॉक पार्क में हुए इस आयोजन में इलाके की तमाम सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लगभग सभी स्थानीय जन प्रतिनिधि और हर पार्टी के नेता भी इस हवन पूजा में शामिल हुए। अशोक विहार के अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी ने भी अग्रसेन भवन में हवन पूजा का आयोजन किया। इस पूजा में सोसाइटी के कई पदाधिकरी और समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments