पार्किंग और गंदगी की वजह से लोगों का जीना हुआ मुहाल |

मन्नत, दिल्ली दर्पण टीवी

अशोक विहार(दिल्ली)। वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत अशोक विहार इलाके में गंदगी के साथ – साथ अवैध पार्किंग की भी समस्या बनी रहती है। चाहे वह इलाका अशोक विहार का सेंट्रल मार्केट रोड, हो या फिर अशोक विहार फेस-3-4, सत्यवती कालेज रोड और केशवपुरम के ब्लाकों के क्षेत्र हों, वहां के तमाम रास्ते गाडियों से घिरे रहते हैं। सडकों से लेकर गलियों तक में 24 घंटे अवैध पार्किंग बनी रहती है।

इस समस्या को लेकर आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वजीरपुर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हरी किशन जिन्दल ने गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि पूरे इलाके में पार्किंग दिन—प्रतिदिन बड़ी समस्या बनती जा रही है। यहां जगह-जगह रोड पर गाड़ियां गलत तरीके से आड़ी—तिरछी खडी रहती हैं। दीप मार्केट और उसके आस-पास के रास्ते जाम रहते हैं। न केवल सड़कें, ​बल्कि गलियों में भी दोपहिया से लेकर चार पहिए तक की गाड़ियों की अवैध पार्किंग रहती है। जिसके कारण यहां पर काफी देर तक जाम लगा रहता है और लोगों को आने—जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जेजे का​लोनियां और स्लम इलाके में गंदगी का साम्राज्य

गंदगी को लेकर श्री जिन्दल ने बताया कि वजीरपुर जेजे कालोनी, वजीरपुर गांव व उसके आस-पास के क्षेत्र और वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया समेत कई झुग्गी बस्तियों में गंदगी की बहुत विकट समस्या है। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। महीनों से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। कई जगह सीवर का गंदा पानी इकठ्ठा हो गया है। पीने का साफ पानी नहीं मिलता। नतीजा वहां के निवासियों को हमेशा बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है और उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कांग्रेस की सरकार के समय वजीरपुर से विधायक रहे स्व.श्री दीपचंद बंधु और श्री हरी शंकर गुप्ता ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र मे बहुत विकास किया। उल्लेखनीय है कि उन्हीं दिनों यहां दीपचंद बंधु हास्पिटल बनवाया गया। मल्टीलेवल पार्किग बनाने की प्लानिंग तैयार की गई। नहर का सौन्दर्यीकरण व फुटओवर ब्रिज बनवाया गया और सुन्दर पार्को का निर्माण हुआ। रेलवे अन्डरपास बनवाये गए। इंडस्ट्रियल एरिया में सीसी की सड़कें बनवाई गई। सीवर व पानी की लाईन डलवाई गई और हर झुग्गीवासी तक पीने के पानी की सुविधाएं दी गई। झुग्गी वासियों के लिये फ्लैट बनवाये और अनेकों विकास कार्य किये। इन कार्यों को लोग आज भी याद किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार पास प्लानिंग थी, जबकि वर्तमान आप सरकार के पास ऐसी दूरदृष्टि की घोर कमी है। 

समस्या से निजात नहीं मिली तो आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस

श्री जिन्दल ने आप पार्टी के स्थानीय विधायक और भाजपा के निगम पार्षद को आड़े हाथों लेते हुए सीधे—सीधे आरोप लगाया कि उन्हें इलाके के समस्याओं की कोई सुध नहीं है। लोग झूठे लोगों के वादों के झांसे मे आ गये हैं। अगर हम सत्ता में रहते तो हमारी पहली प्राथमिकता यहां पार्किंग और गंदगी की समस्या को दूर करने की थी।

इसी के साथ श्री जिन्दल ने सवाल किया कि स्थानीय विधायक और निगम पार्षद बतायें कि उनके पास वजीरपुर व अशोक विहार की पार्किग व गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की लिये क्या प्लानिंग है। |

इस बावत उन्होंने उप-राज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री व उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर से पत्र लिखकर मांग की है कि यहां की समस्या का तुरन्त निराकरण किया जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी |

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru