Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली में टोंटी से 24 घंटे साफ पानी-अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में टोंटी से 24 घंटे साफ पानी-अरविंद केजरीवाल

अंशुल त्यागी, संवादादाता

  • दुनिया के विकसित देशों की राजधानियों की तरह ही अब दिल्ली में भी टोंटी से 24 घंटे साफ-सुथरा पानी मिलेगा, लोगों को टंकी और पंप लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी- अरविंद केजरीवाल।
  • जिस तरह पिछले पांच साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया, उसी तरह हम 24 घंटे साफ-सुथरा जल आपूर्ति भी सुनिश्चित करेंगे- अरविंद केजरीवाल।
  • दिल्ली सरकार ने दिल्ली निवासियों को 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जो हमें पानी की एक-एक बूंद को बर्बाद होने से बचाने के  प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के बारे में बताएगा- सीएम अरविंद केजरीवाल।
  • दिल्ली में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 176 लीटर पानी का उत्पादन होता है, लेकिन काफी पानी बर्बाद हो जाता है, हमें पानी का प्रबंधन और सिस्टम की जवाबदेही तय करने की जरूरत है- अरविंद केजरीवाल।
  • हम दिल्ली में पानी की उपलब्धता को और बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य राज्य सरकारों से बात कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल।
  • विपक्ष के कुछ साथियों को गलतफहमी है कि हम पानी का निजीकरण कर रहे हैं, मैं साफ कर दूं कि पानी का निजीकरण नहीं होना चाहिए और यह हो भी नहीं सकता है, इसे लेकर सभी आश्वस्त रहें- अरविंद केजरीवाल।
  • कोरोना के चलते कंसल्टेंट नियुक्त करने की कार्रवाई करने में देरी हुई- अरविंद केजरीवाल।
  • जैसे दुनिया के विकसित देशों की राजधानियों में पानी की आपूर्ति होती है, वैसे ही हम दिल्ली में भी करेंगे- अरविंद केजरीवाल।
  • दिल्ली में अभी पानी के प्रबंधन और जवाबदेही नहीं है, इसे ठीक करना है- अरविंद केजरीवाल।
  • हम अभी पुराने जमाने की तकनीक में जी रहे हैं, हमें अब अधुनिक तकनीक लेकर आनी है- अरविंद केजरीवाल
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments