Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi-भारत विकास परिषद ने पीएम केयर फण्ड में दिए 2 करोड़ 11...

Delhi-भारत विकास परिषद ने पीएम केयर फण्ड में दिए 2 करोड़ 11 लाख

शंभु सुमन,

नई दिल्ली। स्वामी विवेकानंद के विचारों और सेवा और संस्कार को मूल मंत्र मानकर भारत विकास परिषद देशभर में सम्पन्न वर्ग को प्रेरित करती है। वह पिछड़े और निर्धन लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करती आई है। इस कोरोना काल में भारत विकास परिषद अपनी लीक से हटकर कोरोना संकट में  देश भर में सेवा भाव रखते हुए भोजन और राशन वितरण कर रहत पहुंचाई, वहीँ लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर परिषद् द्वारा प्रधान मंत्री केयर फण्ड में 2 करोड़ रुपये तक की राशि देने का संकल्प लिया गया था। इस संकल्प को परिषद ने विभिन्न क्षेत्रों, प्रांतों और शाखाओं के सहयोग से पूर्ण किया। 27 सितम्बर को भारत विकास परिषद के राष्ट्रिय पदाधिकारियों के नेर्तत्व में 2 करोड़ 11 लाख का चेक डॉ जितेंद्र सिंह ( प्रधान मंत्री कार्यालय भारत सरकार ) को भेंट किया गया।

Bharat vikas prishad padadhikari during giving check to union minister jetneder singh .

परिषद के राष्ट्रिय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि भारत विकास परिषद  हर राष्ट्रीय आपदा में साथ खड़ा रहा है। बात चाहे समाज सेवा की हो या फिर राष्ट्र के सहयोग की , भारत विकास परिषद हमेशा तत्पर रहता है। श्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि यह राशि प्रधान मंत्री केयर फण्ड में देते हुए संतोष, सम्मानित महसूस कर रहे है।

   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments