Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यबाहरी दिल्ली के भाजपा जिलाध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया...

बाहरी दिल्ली के भाजपा जिलाध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती यानी 25 सितंबर ता दिन इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है और यही एक कारण है कि पूर देश में पंडित दीन दयाल को लोग याद कर रहे हैं। बाहरी दिल्ली से भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला भी 25 सितंबर यानी आज अपने क्षेत्र में निकले और अलग अलग जगहों पर कई कार्यक्रम कर लोगों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया।

बांए पार्षद उमिर्ला चौधरी और लोगों को संबोधित करते बजरंग शुक्ला

कौन थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय ?

साल 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा में हुआ था। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी और कहा कि दुनिया को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं, बल्कि मानववाद की जरूरत है। दीनदयाल उपाध्याय का ये भी कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। वो राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे। उन्होंने RSS द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका पान्चजन्य की नींव रखी थी. इस पत्रिका के पहले संपादक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।

दिल्ली दर्पण टीवी से बात करते जिलध्यक्ष बजरंग शुक्ला

बाहरी दिल्ली में बजरंग शुक्ला के कार्यक्रम

  • प्रातः : 08:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , राष्ट्रीय कार्यालय भाजपा।
  • प्रातः10:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि जिला कार्यालय भाजपा , किराडी
  • दोपहर : 11:00 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्बोधन, जिला कार्यालय किराडी
  • दोपहर : 12:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , वाई ब्लॉक कटारिया रोड वार्ड 43 किराडी
  • दोपहर : 01:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, निगम पार्षद कार्यालय हरि एन्क्लेव वार्ड 42 किराडी
  • दोपहर : 01:30 बजे  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की  प्रतिमा पर पुष्पांजलि, मंडल कार्यालय गुजर चौक वार्ड 41 किराडी ।
  • सायं :05:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, पासबुक, साड़ी एवं एटीएम कार्ड वितरण , वार्ड 37 मुंडका
  • सायं : 05:30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , वार्ड 52 नांगलोई
  • सायं : 06:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, वार्ड 49 नांगलोई
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
जिलध्यक्ष बजरंग शुक्ला

हम सबको दीन दयाल उपाध्याय जी को याद करके उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए ताकि हम उन्ही की तरह अपने और दूसरों की सहायता करते रहे और हमारा चित्त प्रसन्न रहे – बजरंग शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भाजपा

पार्षद उर्मिला चौधरी

मैं चाहती हुं महिलाएं भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के कदमों पर चलें और इसलिए हम ये किताब भी लोगों को मुफ्त दे रहे हैं – उर्मिला चौधरी, पार्षद, भाजपा वॉर्ड-42, किराड़ी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments