Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeराजनीतिआदर्श नगर-प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर 14 से 20 सितम्बर तक जिला...

आदर्श नगर-प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर 14 से 20 सितम्बर तक जिला केशव पुरम भी मना रहा है सेवा सप्ताह।

डिम्पल भारद्वाज , दिल्ली दर्पण 

आदर्श नगर।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को 70  वर्ष के हो जायेंगे। देश भर में बीजेपी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। दिल्ली बीजेपी भी प्रधान मंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। 14 से 20 सितम्बर तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह को बड़ी सादगी के साथ मनाया जाएगा। जगह जगह सफाई अभियान , वृक्षा रोपण ,रक्तदान शिविर आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशव पुरम जिला बीजेपी द्वारा भी हर वार्ड स्तर पर कुछ ने कुछ सेवा प्रकल्प लेकर चल रही है। 

14 सितम्बर को आदर्श नगर मंडल में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें आदरणीय संगठन मंत्री माननीय श्री सिद्धार्थन जी मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम आदर्श नगर की निगम पार्षदा गरिमा गुप्ता जी एंव भाजपा आदर्श नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओ के प्रयास से संपन्न हुआ।

14 सितम्बर को आदर्श नगर मंडल में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ .

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया जी, धीरपुर से निगम पार्षद श्री नवीन त्यागी जी, जिला संजोयक महेश अवाना जी, पूर्व निगम पार्षद परमेश चौहान, सराय पीपल थला से मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल और धीरपुर वार्ड से मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बत्रा जी , नरेश मलिक जी, ज्योति शर्मा जी, दीपक अग्रवाल एवमं अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर स्थित हिन्दू शरणार्थी सेवा बस्ती में रखा गया जिसमे फल वितरण के साथ मास्क, काढ़ा और मच्छरदानी सेवा के रूप में दी गयी। कार्यक्रम का संचालन अरुण गुप्ता जी ने किया जिसमें माननीय संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया जी व निगम पार्षद गरिमा गुप्ता ने अपने विचार रखे व अंत में मंडल अध्यक्ष मोहित त्यागी जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम में सभी आये हुए कार्यकर्ताओं एंव बस्ती में रह रहे लोगो ने मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक दूसरे को शुभकामनाये दी। बीजेपी नेता उदय गुप्ता ने कहा की सप्ताह भर आदर्श नगर वार्ड में वृक्षा रोपण , राहत सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम चलते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments