सराय रोहिल्ला – शकी मंगेतर के टॉर्चर से परेशान युवती ने की आत्महत्या,परिवार का आरोप , सुसाइड के लिए किया मजबूर


– शकी मंगेतर को छोड़ा तो दूसरा महा शकि निकला 

– पहले मंगेतर ने रची साजिश , दूसरे को भड़काया

 – टॉर्चर से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

 -परिवार का आरोप , हिमानी को सुसाइड के लिए किया मजबूर 


-दिल्ली दर्पण संवाददाता 

नार्थ दिल्ली। अपने मंगेतर द्वारा शक किये जाने पर लड़की ने उसके साथ रिश्ता तोड़ दिया। इस पर मंगेतर का ईगो इतना हर्ट हुआ कि उसने हिमानी के दूसरे मंगेतर को भी इतना भड़काया कि वह शक में उससे भी दस कदम आगे हो गया। दूसरे मंगेतर भी हिमानी को इतना पडताडित किया कि उसने ऐसे शक मिजाज वाले शख्स से शादी करने से अच्छा आत्महत्या करना ज्यादा बेहतर समझा। घटना नार्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके की है।

4 सितम्बर 2020 की शाम को हुयी इस घटना से परिजन सदमें में है। परिजन आरोप लगा रहे है की हिमानी का मंगेतर अंकित और उसका पूर्व मंगेतर पुनीत ने मिलकर हिमानी को इतना टॉर्चर किया कि  उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। यह घटना सराये रोहिल्ला इलाके में चर्चा और चिंता की वजह बनी हुयी है। आगामी एक दिसंबर को हिमानी की शादी जयपुर के गणगौरी बाजार रहने रमेश बारी के पुत्र अंकित से होनी थी। 4 दिसम्बर की शाम को हिमानी की फ़ोन पर अंकित का कॉल आया। हिमानी उस समय अपनी माँ के साथ रसोई में काम कर रही थी। हिमानी कॉल को देखते ही तेज़ी से साथवाले कमरे में चली गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बात माँ ने आवाज लगाई लेकिन हिमानी ने कोइ जबाब नहीं दिया। इस पर परिजन खिड़की की चिटकनी तोड़कर अंदर गए तो उनकी रूह काँप गयी। हिमानी का शव पंखे से झूल रहा था। परिजन अब उस घडी को कोस रहे है की उन्होंने ऐसे परिवार पर दूसरी बार भरोसा ही क्यों किया। वर्ष 2016 में सराये रोहिला थाना क्षेत्र के बाग कड़े खां निवासी बिनोद कुमार बरी की पुत्री हिमानी बारी की सगाई जयपुर निवासी पुनीत बारी पुत्र ओम प्रकाश बारी के साथ हुयी थी। कुछ समय बाद पुनीत ने हिमानी से फ़ोन पर सम्पर्क  करना शुर किया। वह दिन में कई कई बार फ़ोन करता था। कभी फ़ोन पिक नहीं होता तो हिमानी से बहुत से सवाल करता था। वह हिमानी पर इतना शक करता था उसे बात-बात पर धमकाता था। इस पर हिमानी ने अपने माता पिता से बात की और उसके बाद रिश्ता तोड़ दिया। पुनीत से हिमानी की सगाई टूट जाने के कुछ समय बाद पुनीत के परिजनों ने हिमानी के माता पिता को सम्पर्क कर पुनीत के व्यवहार के लिए माफ़ी माँगी और रिश्ते में पुनीत के भतीजे अंकित से सगाई का ऑफर दिया। इसी साल 5 मार्च 2020 में हिमानी और अंकित की सगाई हो गयी व एक दिसंबर को शादी भी तय हो गयी।

File Photo of Himani Bari

 परिजनों का कहना है की हिमानी से सगाई टूट जाने पर पुनीत हर्ट हुआ और उसने बदला लेने की साजिश रची। पुनीत और अंकित एक ही कम्पनी में काम करते थे।  इसका फायदा उठाते हुए उसने अंकित को हिमानी के खिलाफ भड़काया और उसके मन में भी शक पैदा कर दिया। इस शक में अंकित भी वैसा ही व्यवहार करने लगा जैसा पुनीत कर रहा था। शक में वह इतना अंधा हो गया की उसने हिमानी को गालियां तक देना शुरू कर दिया। हिमानी ने फिर इसकी जानकारी अपनी माँ को दी। हिमानी की माँ उर्मिला देवी  ने अंकित के परिजनों से बात की तो उन्होंने अंकित के ऐसे वव्यहार पर माफ़ी माँगी और भरोसा दिलाया की अंकित आगे से ऐसा नहीं करेगा। इसके बाद भी अंकित के शक का कीड़ा बहार नहीं निकला और उसने हिमानी को पडताडित करना शुरू कर दिया। हिमानी को लगा की बार बार सगाई तोड़ने पर परिवार की प्रतिष्ठा को आघात लगेगा लेकिन वह ऐसे इंसान ऐसे शादी भी नहीं करना चाहती थी। लिहाज़ा इसी से तंग आकर हिमानी ने खुद को फांसी लगाकर खत्म कर लिया। इस बारें में स्थानीय सराय रोहिला थाना पुलिस का कहना है की वह इस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru