Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यNDMC के स्थाई समिति के सदस्य अजय शर्मा ने शिक्षा प्रणाली पर...

NDMC के स्थाई समिति के सदस्य अजय शर्मा ने शिक्षा प्रणाली पर उठाए बड़े सवाल

राजधानी दिल्ली में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा प्रणाली पर स्थाई समिति सदस्य अजय शर्मा ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। उत्तर दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति सदस्य अजय शर्मा ने भाजपा शासित एमसीडी पर बड़े आरोप लगाए कहना है कि राष्ट्रवाद की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी दिल्ली में फोर्थ क्लास के बच्चों को ऑनलाइन भारत का गलत नक्शा दिखा भी रही है और उन्हें पढ़ा दे रही है। या नहीं नगर निगम वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी खराब करने का काम कर रही है जिस पर स्थाई समिति सदस्य अजय शर्मा द्वारा जांच की मांग की गई है।


राजधानी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिसे देख कर के शायद कोई यकीन नहीं करेगा विश्व भर में राष्ट्रवाद के नाम पर जाने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी साहिद नगर निगम वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य को भी खराब करने का काम कर रही है यह लापरवाही उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हुई जहां ऑनलाइन क्लासेज में नगर निगम के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भारत का गलत नक्शा दिखाया और पढ़ाया जा रहा है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति सदस्य निगम पार्षद अजय शर्मा का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी फोर्थ क्लास के छात्र छात्राओं को भारत का गलत नक्शा पढ़ा रही है इस नक्शे में कश्मीर की जगह पर पाकिस्तान का मैप बना हुआ है जिसको मौजूदा हालात में पीओके कहा जाता है वह तक एमसीडी के नक्शे में पाकिस्तान का क्षेत्र दिखाया गया है जिसको लेकर के अब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ही बिगुल बजा दिया है और इस मुद्दे को पार्टी लेवल पर उठाने का दावा कर रहे हैं।


अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी के नेता अजय शर्मा के आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस मुद्दे पर भाजपा शासित एमसीडी क्या कुछ प्रतिक्रिया देती है क्योंकि यह आरोप सिर्फ वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य को भी खराब करने वाला है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments