Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़बाहरी दिल्ली में जिलाध्यक्ष ने पकड़ी रफ्तार, पं. दीन दयाल को किया...

बाहरी दिल्ली में जिलाध्यक्ष ने पकड़ी रफ्तार, पं. दीन दयाल को किया याद, एक ही दिन में किए 10 कार्यक्रम

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर देश में पंडित दीन दयाल को लोग याद कर रहे हैं। बाहरी दिल्ली से भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला ने भी 25 सितंबर को ताबड़तोड़ 10 कार्यक्रम किए और किराड़ी, नांगलोई सहित लगभग सभी वार्ड में कार्यक्रम कर लोगों को पं दीन दयाल जी के बारे में बताकर उनके पदचिन्हों पर चलने का मार्ग सुझाया।

लोगों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला

किराड़ी के वार्ड़ों से होकर नांगलोई पहुंचे भाजपा के बाहरी जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला के साथ युवा भाजपा नेता विष्णु किराड़ मौजूद रहे और बजरंग शुक्ला को सम्मान के रूप में तलवार और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत सतकार किया।

तलवार और राम दरबार के साथ बजरंग शुक्ला, विष्णु किराड़ सहित अन्य लोग

नांगलोई में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओ को साड़ी वितरण और जनधन खाता धारकों को एटीएम कार्ड भी दिए गए। साथ ही हमेशा लोगों की मदद कर दीन दयाल के रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया गया।

साड़ी वितरण

कैसे रहे बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला के कार्यक्रम

  • प्रातः : 08:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , राष्ट्रीय कार्यालय भाजपा।
  • प्रातः10:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि जिला कार्यालय भाजपा , किराडी
  • दोपहर : 11:00 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्बोधन, जिला कार्यालय किराडी
  • दोपहर : 12:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , वाई ब्लॉक कटारिया रोड वार्ड 43 किराडी
  • दोपहर : 01:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, निगम पार्षद कार्यालय हरि एन्क्लेव वार्ड 42 किराडी
  • दोपहर : 01:30 बजे  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की  प्रतिमा पर पुष्पांजलि, मंडल कार्यालय गुजर चौक वार्ड 41 किराडी ।
  • सायं :05:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, पासबुक, साड़ी एवं एटीएम कार्ड वितरण , वार्ड 37 मुंडका
  • सायं : 05:30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , वार्ड 52 नांगलोई
  • सायं : 06:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, वार्ड 49 नांगलोई
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments