Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़सुखदेव और गरम-धरम ढ़ाबा हुए सील

सुखदेव और गरम-धरम ढ़ाबा हुए सील

प्रदीप अंतिल, मुरथल

मुरथल की बात जब होती है तो मुरथल के ढ़ाबों का ज़िक्र ज़रूर होता है, पूरे हिंदुस्तान मे मशहूर मुरथल के ढ़ाबों की चर्चा देश के हर कोने मे होती है, मुरथल के ढ़ाबों मे सब से चर्चित है सुखदेव ढाबा जहां देश के हर राज्य से लोग आते है लेकिन अब इसे फिलहाल सील कर दिया गया है।

दरअसल सुखदेव औऱ गर्म धर्म ढ़ाबे में काम कर रहे 320 कर्मचारियों के जब टेस्ट किए गए तो उसमे से 81 कर्माचारी कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद प्रशासन ने ये एक्शन लिया।

जानाकारी के मुताबिक सुखदेव ढ़ाबे पर बाहर से आए करीब 71 कर्मचारी कोरोना संक्रित निकले जबकी, गर्म धर्म ढ़ाबे पर 10 कर्माचारी पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों ढ़ाबों को प्रशासन ने अब अगले आदेश तक सील कर दिया है और किसी मे कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी संक्रमित मरीज़ो को उनके घरों मे ही क्वारंटाइन कर दोनों ढाबों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली से सटे सोनीपत जिले मे संक्रमण पर रोकथाम लगाने के लिए प्रशासन द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे है, इसके लिए संदिग्ध लोगों के लगातार सैंपल लिए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 92,000 से ज़्यादा सैपंल ले चुकी है जिसमें से 5000 के करीब लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 86,000 से अधिक रिपोर्ट नेगीटिव आयी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments